UPPSC Aspirants Prayagraj Protest: उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग के फैसले के खिलाफ प्रयागराज में छात्र पिछले 3 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि पीसीएस प्री और आरओ और एआरओ परीक्षा एक ही पाली में आयाजित कराई जाए। इसके अलावा नाॅर्मलाइजेशन का फैसला भी वापस लिया जाए। इस बीच चौथे दिन छात्र एक बार फिर बेकाबू हो गए, उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। फिलहाल प्रदर्शन स्थल पर विशेष बल तैनात किया गया है। छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।
सोमवार की सुबह शुरू हुए प्रदर्शन में छात्र आयोग के बाहर रात-भर डटे रहे। कई छात्र पिछले 3 दिनों से ठंड में रात सड़कों पर गुजार रहे हैं। टकराव की स्थिति तब बनी, जब पुलिस ने जबरन छात्रों को हटाने की कोशिश की। एक छात्र ने कहा कि सादी वर्दी में आए कुछ पुलिसकर्मी छात्रों को जबरन घसीट कर ले गए। इससे पहले बुधवार शाम को पुलिस ने एक कोचिंग संस्थान का पोस्टर फाड़ने के आरोप में 11 छात्रों को हिरासत में लिया था।
छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया
जानकारी के अनुसार सभी छात्र एक कोचिंग संस्थान की लाइब्रेरी बंद कराने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए छात्रों को हिरासत में लिया था। मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों में कुछ असामाजिक तत्व शामिल हो गए हैं, जोकि माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे छात्रों को हिरासत में लिया गया है।
सपा-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप
छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी और सपा में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी ने प्रयागराज में यूपीएससी के छात्रों के प्रदर्शन पर कहा कि सारे प्रतियोगी छात्र हमारे बच्चे हैं। छात्र किसी भी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं बने। कई लोग हैं जो बच्चों को उकसा रहे हैं। बीजेपी संवेदनशील पार्टी है, बच्चे धैर्य बनाकर रखें। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र की अहंकार से भरी भाजपा सरकार लाख कोशिशों के बाद भी आख़िर में इलाहाबाद के जुझारू आंदोलनकारी युवक-युवतियों के सामने हारेगी और दिखावा ये करेगी कि सब गलती उप्र लोक सेवा आयोग के अधिकारियों की है।
ये भी पढ़ेंः पहले SDM को मारा थप्पड़, फिर फरार; अब दी सफाई, जानें क्या बोले नरेश मीणा?
ये हैं छात्रों की मांग
यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री एग्जाम 2024 और आरओ/एआरओ प्री परीक्षा 2023 दो दिनों में और दो पारी में आयोजित कराने का निर्णय लिया है। छात्रों का कहना है कि 2 दिन परीक्षा कराए जाने पर होने वाले नाॅर्मलाइजेशन से उनका नुकसान होगा। ऐसे में छात्र एक ही पारी में परीक्षा कराने पर अड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः SDM थप्पड़ कांड: देवली-उनियारा में बवाल, नरेश मीणा फरार, हिरासत में 100 समर्थक
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 hr ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines