उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण से गांवों में कमाई का नया रास्ता खुलेगा. योगी सरकार अब गोमूत्र खरीदने की तैयारी हो रही है. यह गोमूत्र 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा. बुलंदशहर में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के जरिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ है. इसके तहत 15 गांवों में गोमूत्र कलेक्शन सेंटर खोले गए हैं. अभी रोजाना 500 लीटर गोमूत्र इकट्ठा हो रहा है. गोमूत्र को जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर खेती के लिए दवाएं तैयार की जा रही हैं. इन कलेक्शन सेंटर में 300 महिलाओं को शेयरहोल्डर बनाया गया है. गोमूत्र इकट्ठा करने पर इन महिलाओं को प्रति लीटर दो रुपये कमीशन दिया जाएगा.
बुलंदशहर की स्याना तहसील के नरसैना गांव में यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ है. डॉ. प्रवीण के नेतृत्व में एफपीओ के जरिए शुरू हुए इस प्रोजेक्ट से आसपास के 15 गांवों को जोड़ा गया है. इन गांवों में गोमूत्र इकट्ठा करने के लिए स्थानीय स्तर पर सेंटर बनाए गए हैं. वर्तमान में इन केंद्रों के जरिए रोजाना करीब 500 लीटर गोमूत्र इकट्ठा किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगे खरीद की दर बढ़ाकर 20 रुपये प्रति लीटर करने की भी योजना है.
यह भी पढ़ें : Milk Price Hike Alert: 11 अगस्त से महंगा होगा दूध! गाय और भैंस दोनों के दूध पर बढ़ेंगे दाम
गांवों में लगाए गए टैंकर
इस प्रोजेक्ट के तहत हर गांव में 200 लीटर के टैंक लगाए गए हैं. गाय पालने वाले कलेक्शन सेंटर पर जाकर गोमूत्र बेचते हैं, जिन्हें इन टैंकर में रखा जाता है. इससे उन्हें गोमूत्र को घर में स्टोर करने की जरूरत नहीं है. जब मर्जी सेंटर पर जाकर गोमूत्र बेच सकते हैं.
मुहिम के साथ जुड़ी 300 महिलाएं
मूत्र इकट्ठा करने की इस पहल के तहत पहले 300 महिलाओं को कमीशन के आधार पर जोड़ा गया है. गांव में रहने वाली महिलाएं इस मुहिम के लिए गोमूत्र इकट्ठा करने में मदद कर रही हैं. इस पहल से महिलाओं को आय का नया साधन भी मिला है.
यह भी पढ़ें : ‘गाय के पेशाब जैसा…’, कहते ही छलके सुनीता आहूजा के आंसू, ‘लॉकअप’ की बदहाली देखकर टूटा सब्र
क्या करेगी सरकार
बताया जा रहा है कि इस गोमूत्र से खेतों के लिए बिना केमिकल वाली दवाइयां बनाई जा रही हैं. इन दवाइयों को गोमूत्र में जड़ी-बूटियों मिलाकर तैयार किया जा रहा है. गोमूत्र से तैयार हुई इन दवाइयों को समितियों के जरिए किसानों को दिया जा रहा है.
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
11 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
17 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines