उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है. अब प्रदेश के नगर निगमों में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र एक ही दिन में जारी किए जाएंगे. इसके लिए सरकार ने स्पेशल गवर्नेंस सेंटर शुरू किए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से लोगों का समय बचेगा और सरकारी सेवाएं पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी बनेंगी. सरकार के मुताबिक, पहले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था. कई बार नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ते थे और दस्तावेजों की जांच में भी देरी होती थी. लेकिन अब नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए एप्लीकेशन प्रोसेस तेज कर दी गई है. गवर्नेंस सेंटर में आवेदन जमा होने के बाद उसी दिन प्रमाण पत्र जारी करने का लक्ष्य रखा गया है.
ये भी पढ़ें: यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
फर्जीवाड़ा रोकने में मिलेगी मदद
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल सिस्टम पर बेस्ड होगी. एप्लीकेशन, वैरिफिकेशन और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ी रहेगी. इससे फर्जीवाड़ा रोकने में भी मदद मिलेगी. हाल ही में राज्य सरकार ने जन्म और डेथ रजिस्ट्रेशन रूल्स 2026 को मंजूरी दी थी, जिसमें डिजिटल सेवाओं और टाइम पर प्रमाण पत्र जारी करने पर जोर दिया गया है. मंत्री एके शर्मा ने बताया कि लखनऊ में गवर्नेंस सेंटर बन चुका है और वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज में इस व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी की जा रही है.
क्या मिलेगा फायदा?
नई व्यवस्था के तहत अगर जन्म या मृत्यु की सूचना 21 दिनों के भीतर दी जाती है तो प्रमाण पत्र मुफ्त में जारी किया जाएगा. इसके अलावा नागरिक डिजिटल मीडियम से भी प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. सरकार ने लेट फीस और देरी से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी तय कर दी है. नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक गवर्नेंस सेंटर में प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की गई है. यहां लोगों को एप्लीकेशन भरने, दस्तावेज अपलोड करने और प्रमाण पत्र मुहैया करवाने में मदद मिलेगी. इससे बुजुर्गों और ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को खास राहत मिलने की उम्मीद है. सरकार का मानना है कि इस पहल से ‘ईज ऑफ लिविंग’ बेहतर होगा और लोगों को सरकारी सेवाओं का फायदा तेजी से मिलेगा. स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, पेंशन और कई सरकारी योजनाओं में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज होते हैं. ऐसे में अब एक दिन में प्रमाण पत्र मिलने से लोगों की परेशानी काफी कम हो जाएगी.
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
10 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
15 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines