UP Women Teacher Viral Video : यूपी के अमरोहा जिले से प्राइमरी स्कूल की महिला टीचर्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें ‘शराब पीते-पीते जिसके हाथ कांपते हों, समझो यार का सताया हुआ है’ पर ठुमकते हुए देखा जा सकता है। छात्रों का कहना है कि ये टीचर्स अपने छात्रों पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट को लाइक करने, शेयर करने और इसके साथ ही सब्सक्राइब करने का दवाब बनाती हैं।
तहसील हसनपुर के गांव खुंगावली का मामला
मामला जिला अमरोहा की तहसील हसनपुर के गांव खुंगावली का है। वीडियो में चार-चार महिला टीचर्स को डांस करते हुए देखा जा सकता है। कक्षा 6 के छात्र अंकित का कहना है कि उनकी टीचर्स वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड करती हैं और इसके बाद हमसे वीडियो को लाइक, शेयर करने के लिए कहती हैं और यदि नहीं करते हैं तो वो हमें पीटती भी हैं। इनमें से एक इंस्टाग्राम अकाउंट ‘रविपूजा’ नाम से है।
पूरे दिन रील्स बनाती हैं महिला टीचर्स
स्कूल के एक छात्र सुनील का कहना है कि महिला शिक्षक हमें लालच देकर काम करवाती हैं, एक दिन उन्होंने मुझसे शौचालय में पानी डलवाया था। वहीं एक दूसरे छात्र राहुल बताते हैं कि स्कूल में पढ़ाई ठप्प हो चुकी है, महिला टीचर्स पूरे दिन रील्स बनाती हैं। बहरहाल जब मामले के बारे में छात्रों के परिजनों को पता चला तो उन्होंने डीएम से इसकी शिकायत की, जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी आरती गुप्ता मामले की जांच कर रही हैं।
संबंधित खबरें
2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
1 hr agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
3 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
21 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines