Teenager Boy Harassment : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला पर आरोप लगा है कि वह नाबालिग लड़के के साथ जबरन जिस्मानी रिश्ते बना रही है। एक-दो नहीं, बल्कि लगातार पिछले तीन वर्ष से इस किशोर का शोषण हो रहा है। इस महिला ने लड़के को परिवार से अलग कर दिया है और अपने साथ रखकर 3 साल से जिस्मानी संबंध बना रही है। अब जाकर कोर्ट के आदेश पर स्थानीय पुलिस जांच के लिए मजबूर हुई है।
रिश्ते में भाभी लगती है महिला
शोषण का यह पूरा मामला अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। आरोप है कि एक दलित महिला ने एक नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए हैं। कहा जा रहा है कि यह महिला पिछले तीन सालों से अवैध संबंध बना रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला रिश्ते में इस नाबालिग की ‘भाभी’ लगती है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नहीं दिया ध्यान
परिजनों का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की पुलिस से शिकायत की तो ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद अब पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो किशोर का इतना शोषण नहीं होता।
धार्मिक पहचान छिपाकर महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने वालों की खैर नहीं, नया कानून लाई मोदी सरकार
आरोपी महिला दलित समुदाय की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह दलित महिला किसी मामले में फंसाने की धमकी देकर नाबालिग से संबंध बना रही है। वहीं, पीड़ित परिवार अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखता था।
नाबालिग को फंसा बनाए संबंध
परिवार का कहना है कि महिला उम्र में नाबालिग से काफी बड़ी है। उसने शुरुआत में बहला-फुसला कर दोस्ती की फिर जिस्मानी रिश्ते बनाने लगी। परिवार का यह भी कहना है कि पड़ोस की दलित महिला अपनी बातों में बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले गई। इसके बाद वापस ही नहीं आने दिया।
महिला के इशारे पर 3 साल तक किशोर का शारीरिक शोषण होता रहा, इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों ने इसका विरोध किया। उधर, परिजनों के विरोध करने पर दलित महिला पूरे परिवार को मुकदमे में फंसा देने की धमकी देती रही।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
23 mins agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
1 hr agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
13 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
21 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
22 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
23 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines