एक महिला ने अपनी पति का इसलिए कत्ल कर दिया, क्योंकि वह अपनी पहली पत्नी से बातचीत करता था. इस वजह से दोनों के बीच बार-बार झगड़े होते थे. महिला के प्रेमी और उसके एक साथी ने शव को छिपाने में उसकी मदद की. शव घर से दूर एक नहर के पास एक ट्रंक में मिला मिला था. इसके दो दिन बाद आरोपी महिला, उसके प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला के नाबालिग बेटे को भी हिरासत में लिया गया है.
दो साल पहले हुई थी शादी
लखनऊ साउथ के डीसीपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सूफिया बानो का रामकिशोर वाल्मीकि के साथ करीब चार साल से रिश्ता था. फिर करीब दो साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी.
यह भी पढ़ें : ‘फ्रेंड’ से मिलने गई नाबालिग से गैंगरेप, चाकू घोंपकर शव खेत में फेंका; टेम्पो से खुला राज
साथ ही डीसीपी ने बताया कि बानो का 51 साल के मुन्ना उर्फ मुच्छड़ के साथ भी नाजायज रिश्ता था. इस रिश्ते के बारे में बानो के पति रामकिशोर को पता चल गया था. इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे. इसके बाद रामकिशोर ने अपनी पहली पत्नी कविता देवी से मिलना और उसकी मदद करना शुरू कर दिया. इसको लेकर भी दोनों में झगड़े होते थे.
ऐसे बनाया कत्ल का प्लान
बानो ने मुन्ना और उसके साथी मोहम्मद इकबाल के साथ मिलकर रामकिशोर को मारने की प्लानिंग की थी. 14-15 सितंबर की रात में बानो ने दोनों ने को अपने घर बुलाया. उसने घर का गेट उस रात बंद नहीं किया था. जब रामकिशोर सो रहा था, तब दोनों अंदर आए और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें : जिस होटल में ठहरी थी गर्लफ्रेंड, उसी में किया चेक-इन; फिर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर ले ली जान
ऐसे छिपाए सबूत
फर्श पर प्लास्टर करके और खून से सनी झाड़ू, पीड़ित के कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू को छिपाकर सबूत मिटाने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि इसके बाद बानो ने अपने 16 साल के बेटे को बुलाया. चारों ने मिलकर रामकिशोर की लाश को बिस्तर के नीचे रखे लकड़ी के बक्से में छिपा दिया.
इसके बाद 15-16 सितंबर की रात उन्होंने लाश को ई-रिक्शा पर लादा. फिर कनखल के भवाखाड़ा के पास एक नहर के पुल के नीचे फेंक दिया. पुलिस ने रामकिशोर की पहली पत्नी कविता देवी की शिकायत पर FIR दर्ज की है.
संबंधित खबरें
मां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
4 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
4 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
6 hrs agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
9 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
1 day agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
1 day agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
1 day agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 day agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
1 day agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines