हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कल का मौसम: यूपी के इन जिलों में कल आंधी-बारिश की चेतावनी, फिर भीषण गर्मी और लू की होगी वापसी

UP Tomorrow Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 9 मई को लेकर भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. सिद्धार्थनगर और बलरामपुर समेत कई जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन
यूपी में 9 मई को कैसा रहेगा मौसम?

UP Tomorrow Weather: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कुदरत का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 9 मई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है. अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ रहेगा. खासकर तराई के इलाकों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. राज्य भर में बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. यह मौसमी बदलाव लोगों की मुश्किलों को बढ़ा सकता है, इसलिए बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

इन 2 जिलों में रहेगा आंधी और बारिश का ज्यादा खतरा

बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जिलों में स्थिति काफी गंभीर हो सकती है, क्योंकि वहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है. इन इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा बलिया, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और मऊ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे आंधी के समय पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. तापमान की बात करें तो अधिकतम पारा 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे उमस भरी गर्मी भी परेशान कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी! 33 इलाकों के लिए नगर निगम का बड़ा मास्टरप्लान, अब नहीं भरेगा सड़कों पर पानी

विज्ञापन

लखनऊ और आसपास के इलाकों का हाल

राजधानी लखनऊ में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और कई जगह बारिश भी दर्ज की गई. मौसम केंद्र के अनुसार लखनऊ में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. यहां अधिकतम तापमान करीब 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सात दिन के लंबे पूर्वानुमान में बताया गया है कि 13 मई तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी. इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन आंधी और तूफान की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने का खतरा भी बना रहेगा.

भीषण गर्मी और लू की होगी दोबारा वापसी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार तराई क्षेत्रों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में छिटपुट बारिश का यह दौर 8 और 9 मई को सबसे ज्यादा प्रभावी रहेगा. इसके बाद धीरे-धीरे मौसम शुष्क होने की संभावना है. हालांकि दिन के दौरान आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में धूप भी निकलेगी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश और आंधी के दौर के थमते ही लोगों को फिर से भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है. आने वाले दिनों में पारा एक बार फिर तेजी से ऊपर चढ़ेगा, जिससे चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल करेगी. मौसम की इस अनिश्चितता को देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola