अप्रैल की शुरुआत में ही यूपी के कई शहरों में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। विभाग की ओर से आने वाले 2-3 दिनों में अनुमान जताया गया है कि अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की आशंका विभाग ने जताई है। आईएमडी के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा।
यह भी पढ़ें:पिता को खत्म करने के लिए बेटे ने दी 1 लाख की सुपारी, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विभाग की ओर से 5 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और अलीगढ़ शामिल हैं। विभाग के अनुसार 6 और 7 अप्रैल को भी मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा। इसके बाद अचानक मौसम करवट लेगा और 8 से 10 अप्रैल के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रमुख शहरों की बात करें तो शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 211 रहा।
आगरा में रहा सबसे अधिक तापमान
आगरा में अधिकतम 39.6 डिग्री और न्यूनतम 21.5 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, एक्यूआई 126 रहा। कानपुर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई 111 दर्ज किया गया। उधर, मेरठ में अधिकतम 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मेरठ का एक्यूआई 182 दर्ज किया गया। वाराणसी जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में एक्यूआई का स्तर 113 रहा।
8 अप्रैल से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
विशेषज्ञों के अनुसार 8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों में एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। अगले 3 दिनों तक यूपी के कई हिस्सों में लू चलेगी। शुक्रवार को आगरा यूपी का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर जिले में भी तापमान अधिक रहा। बहराइच में सबसे कम टेंपरेचर 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : प्रेमी के साथ सोने से पति ने मना किया तो भड़की पत्नी, ड्रम में भरने की धमकी देकर हुई फरार
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
6 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
7 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
7 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
9 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
10 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
10 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
12 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
12 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
23 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines