हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP के 20 जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन, बिहार में गिरा तापमान, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

UP-Bihar Weather Update: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी का असर दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। यूपी में घना कोहरा और सर्द हवाओं से गलन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। जानिए यूपी-बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा।

विज्ञापन

UP-Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। प्रदेश में बहुत कम जिलों में धूप निकल रही है। साथ ही पछुआ हवाओं से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से सुबह के समय कोहरे की चादर बिछी दिख रही है। जानिए दोनों राज्यों में 17 जनवरी को मौसम कैसा रहेगा?

यूपी में छाया घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में भीषण कंपकपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिन में हल्की धूप के साथ सर्द हवाएं गलन का एहसास करा रही हैं। मौसम विभाग ने 17 जनवरी के लिए सुबह के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिन के समय मौसम साफ रहने की भी संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: यूपी में 2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान, बिहार में बारिश-कोहरे की चेतावनी, पढ़ें वेदर अपडेट

विज्ञापन

किन जिलों में अलर्ट

जिन जिलों में घना कोहरा छा सकता है उसमें यूपी के देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, गोंडा, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और आसपास के इलाके शामिल हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 17 जनवरी को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बिहार के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं भी चलेंगी। राज्य में कई इलाकों में अभी दिन में धूप नहीं देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जनवरी से रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन

किन जिलों में गिरा तापमान

बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। इनमें गोपालगंज 21(2.1), मोतिहारी 19.5(-0.5), मधुबनी 18.7(-0.9), जिरादेई 22.1(4.7), मुजफ्फरपुर 17.4(-0.4), छपरा 18.2(-0.3), दरभंगा 16.7(-2.9), सुपौल 15.2(-4.6), फारबिसगंज 16.4(-3.8), मधेपुरा 5.7(-4.2), पूर्णिया 16.2(-5), पूसा 17.4(-1), अगवानपुर 16.1(-4), बक्सर 20.3(4.2), सासाराम 7.4(2.3), डेहरी 16.6(-2.4), औरंगाबाद 16.5(0.3), पटना 18(1.6)गया 16.4(-0.4), बेगुसराय 16.9(-1.5), भागलपुर 20(1) और बांका में तापमान 19.7(1.3) का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: नया पश्चिमी विक्षोभ कब होगा एक्टिव? इन राज्यों में 19 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी ठिठुरन

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola