UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में इस समय मौसम लगातार करवट ले रहा है। बीते दिन मौसम विभाग ने बिहार में यलो अलर्ट जारी किया था। वहीं, आज राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है। कई जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी जीरो दर्ज की जा रही है। इसके अलावा, यूपी के कुछ इलाकों में आने वाले दो दिनों में बारिश होने की भी संभावना है। दोनों राज्यों में बदलते मौसम के कारण लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
आज देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर बिहार में कई इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इन दिनों में कई जगह पर बारिश भी हो सकती है। वहीं, आज दिन में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा। दिन में सूरज निकलने के बाद गुनगुनी धूप का एहसास होगा।
इन जिलों में छाएगा कोहरा
मौसम विभाग ने बिहार के 30 जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, मधुबनी, सिवान, मुजफ्फरपुर, अररिया, दरभंगा, सुपौल, किशनगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, नालन्दा, खगरिया, कटिहार, रोहतास, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर और औरंगाबाद का नाम शामिल है।
उत्तर प्रदेश में बारिश
उत्तर प्रदेश में इन दिनों कोहरे के साथ सर्द हवाएं भी चल रही हैं। जिसकी वजह से कई जिलों में पारा तेजी से लुढ़का है। एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। यूपी के जिन जिलों में 14 जनवरी को बारिश हो सकती है उसमें झांसी, जालौन, महोबा, बांदा, हरदोई, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर और मथुरा का नाम शामिल है।
इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा
पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जिलों में घना कोहरा छा सकता है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में दिन के समय तेज धूप और रात के समय कड़ाके की ठंड का असर जारी है, जिससे दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, मेरठ, शामली और अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: यूपी के 16 जिलों में बारिश, बिहार में यलो अलर्ट जारी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
13 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
13 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines