UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम में सुबह शाम को सर्दी देखने को मिल रही है। लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वहीं शुक्रवार को 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। राज्य में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए इस दौरान कहां कहां पर बारिश होगी।
कई जगह पर छाया घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन में धूप खिली रही। कई शहरों में रात से ही कोहरा छा रहा है। सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही बरेली में अधिकतम 25.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। प्रदेश के कई शहरों में 17 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 200 मीटर से 1000 मीटर तक रह सकती है। मौसम विभाग ने रविवार की सुबह 8 बजे तक देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर घने कोहरे की चेतावनी दी।
बारिश का अलर्ट?
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगर बारिश नहीं होती है तो आज भी तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
18 mins agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
13 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
15 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines