UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में तेज हवाएं, बादल और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था. अब मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी.
70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार कल और परसों उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जहां तेज हवाओं और बारिश का दौर दो दिनों तक बना रह सकता है. इतनी तेज हवाएं पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और यातायात व्यवस्था बिगड़ने का कारण बन सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें: सपा को लग सकता है अब तक का सबसे बड़ा झटका! बसपा के संपर्क में बताए जा रहे कई सांसद और विधायक
कुछ इलाकों में अभी रहेगा लू का असर
हालांकि मौसम बदलने की शुरुआत हो रही है, लेकिन आज प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में लू का असर बना रह सकता है. कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना भी जताई गई है. राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में कमी आने की उम्मीद है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी. किसानों के लिए यह मौसम फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन तेज आंधी और ओलावृष्टि फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकती है. ऐसे में किसानों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.
मानसून को लेकर आई बड़ी अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में 15 से 18 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है, जबकि लखनऊ, कानपुर और आसपास के इलाकों में 20 जून के आसपास मानसून दस्तक दे सकता है. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर जैसे पश्चिमी जिलों में मानसून जून के आखिरी सप्ताह तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा आंधी, बारिश और बादलों की गतिविधियां मानसून की मजबूत आहट हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है.
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
13 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
2 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
5 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
6 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
7 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
9 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
10 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
11 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
13 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines