UP Weather: उत्तर प्रदेश में के लोगों को ठंड का इंतजार बेसब्री से है। नवंबर का एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी मौसम में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। अभी भी दिन के समय गर्मी परेशान कर रही है। लेकिन रात में मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है। सुबह के वक्त स्मॉग और धुंध नजर आ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। जिसमें आज कई जिलों में बारिश होने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आज कई जगह पर कोहरा देखने को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश अब लोगों ने रात के समय पंखे से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम सामान्य ही रह सकता है। हालांकि कई जगह पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम
8 नवंबर की सुबह यूपी (पूर्वांचल), बिहार, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में उषा अर्घ्य (छठ पूजा) दिया गया। मौसम विभाग ने 8 नवंबर के लिए अपडेट देते हुए कहा कि सुबह में पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कई जगह पर कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। आने वाली 9, 10 और 11 तारीख में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
कहां हो सकती है बारिश?
मौसम विभाग ने 7 और 8 नवंबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था। हालांकि मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। 8 नवंबर को जिन शहरों में बारिश हो सकती है उसमें इटावा, लखनऊ, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, एसके नगर, बस्ती, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मालू, कौशाम्बी, वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई शहरों का नाम शामिल है।
कितना रहा तापमान?
यूपी के कई शहरों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। जिसमें मुजफ्फरनगर 16.3℃, मेरठ में 16.8℃, नजीबाबाद 17.2℃ और चुर्क में 17.4℃ न्यूनतम तक तापमान रहा। अलीगढ़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली, नजीबाबाद, अयोध्या, में अधिकतम तापमान 30℃ से नीचे दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
27 mins agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
17 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines