---विज्ञापन---

UP Weather: यूपी में बारिश का अलर्ट, कब बढ़ेगी ठंड, पढ़िए IMD का अपडेट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 8 नवंबर को कई जगह पर बारिश का अर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में कई जगह मौसम सामान्य रहेगा, तो कई जगह पर कोहरा देखने को मिलेगा। पढ़िए आज और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

---विज्ञापन---

UP Weather: उत्तर प्रदेश में के लोगों को ठंड का इंतजार बेसब्री से है। नवंबर का एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी मौसम में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। अभी भी दिन के समय गर्मी परेशान कर रही है। लेकिन रात में मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है। सुबह के वक्त स्मॉग और धुंध नजर आ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। जिसमें आज कई जिलों में बारिश होने की जानकारी दी गई।  इसके साथ ही आज कई जगह पर कोहरा देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश अब लोगों ने रात के समय पंखे से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम सामान्य ही रह सकता है। हालांकि कई जगह पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

---विज्ञापन---

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

8 नवंबर की सुबह यूपी (पूर्वांचल), बिहार, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में उषा अर्घ्य (छठ पूजा) दिया गया। मौसम विभाग ने 8 नवंबर के लिए अपडेट देते हुए कहा कि सुबह में पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कई जगह पर कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। आने वाली 9, 10 और 11 तारीख में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

UP Weather Update

कहां हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग ने 7 और 8 नवंबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था। हालांकि मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। 8 नवंबर को जिन शहरों में बारिश हो सकती है उसमें इटावा, लखनऊ, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, एसके नगर, बस्ती, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मालू, कौशाम्बी, वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई शहरों का नाम शामिल है।

---विज्ञापन---

कितना रहा तापमान?

यूपी के कई शहरों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। जिसमें मुजफ्फरनगर 16.3℃, मेरठ में 16.8℃, नजीबाबाद 17.2℃ और चुर्क में 17.4℃ न्यूनतम तक तापमान रहा। अलीगढ़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली, नजीबाबाद, अयोध्या, में अधिकतम तापमान 30℃ से नीचे दर्ज किया गया।

First published on: Nov 08, 2024 07:03 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola