---विज्ञापन---

UP Weather: यूपी में 5 दिन बारिश का अलर्ट? 20 जिलों में बढ़ेगी ठंड, जानें IMD का अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दिवाली के बाद से हल्की ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि अभी तक दिन में तापमान में कमी देखने को नहीं मिल रही है। आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है।

---विज्ञापन---

UP Weather Update: 11 नवंबर 2024 को लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। दिन के दौरान धूप खिली रहेगी। रात भर में तापमान लगभग 22°C तक गिरने की संभावना है, जिससे शाम को हल्की ठंड महसूस होगी। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 5 दिनों का बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें 11 नवंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश में मौसम में कई जगह पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ये अलर्ट आने वाले कई दिनों के लिए जारी किया है। यानी 12, 13 और 14 नवंबर को भी प्रदेश में कई जगह पर बारिश हो सकती है। 15 नवंबर को कई जगह पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2℃ से 3℃ तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कब होगी बारिश?

11 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कही छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। 12 नवंबर को शुष्क मौसम रहेगा कई जगह पर हल्का कोहरा छाया रहेगा। 13, 14, 15 और 16 नवंबर को भी मौसम साफ रहेगा, जिसमें कई जगह पर कोहरा छाया रहेगा। हालांकि इन दिनों में कई जगह पर बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

रात में बदल रहा मौसम

उत्तर प्रदेश में रात का तापमान गातार बदल रहा है, हालांकि दिन में बदलाव नहीं दिख रहा है। आने वाले समय में 2℃ से 3℃ तक गिरावट के साथ रात में ठंडक बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अयोध्या में सबसे कम 16℃ न्यूनतम तापमान रहा। चुर्क में 16.5℃, मुजफ्फरनगर में 16.9℃, मेरठ में 17.8℃, बरेली में 17.9℃, कानपुर में 17.2℃ और इटावा में 17.8℃ न्यूनतम तापमान रहा।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2024 07:10 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola