आगरा में लड़कियों का बाहर निकलना हुआ मुश्किल, मनचलों ने स्कूटी सवार युवती का कई KM तक किया पीछा, देखिए VIDEO

Agra Viral Video: सड़कों पर लड़कियों का निकलना मुश्किल हो गया है। आगरा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से स्कूटी सवार युवती का कुछ बाइक सवार युवक पीछा कर रहे हैं। इस दौरान मनचलों ने लड़की को गिराने की भी कोशिश की।

Viral Video

Agra Viral Video: लड़कियों के साथ खुलेआम छेड़खानी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जिस तरह के हालात लड़कियों के लिए कुछ मनचलों ने पैदा कर दिए हैं उससे लगता है कि अब लड़कियां अकेले घर से निकलना ही बंद कर देंगी। कोलकाता में अभी डॉक्टर की मौत का मामला शांत नहीं हुआ हर तरफ लोग इंसाफ के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इसी बीच आगरा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ युवकों को एक लड़की को घेरे देखा जा सकता है। सड़क पर अच्छी खांसी तादाद में लोग हैं लेकिन उनको किसी का खौफ नहीं है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

विज्ञापन

बाइकों से स्कूटी को घेरने की कोशिश

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर स्कूटी से जा रही है। ऐसा नहीं है कि वो सड़क खाली है, उसपर काफी लोग है। लेकिन फिर भी कुछ युवक पीछे से बाइकों पर आते हैं और लड़की की स्कूटी के दोनों साइड में स्कूटी लगाते हुए चलते हैं। इस दौरान वो बीच बीच में लड़की को गिराने की भी कोशिश करते हैं। इस सारे वाक्ये को पीछे आ रहे किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि एक ट्रैफ़िक कांस्टेबल की मदद से लड़की को बचाया गया.


हालांकि पुलिस कमिश्नर आगरा की ओर से एक्स पर एक पोस्ट की गई जिसमें बताया गया कि स्कूटी सवार युवती का पीछा कर परेशान करने से सम्बन्धित वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एन्टी रोमियो टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार करके एक मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन

लोगों ने कहा ये बंगाल नहीं यूपी है

युवकों के इस तरह से युवती का पीछा करने पर लोगों ने उनकी खूब क्लास लगाई। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए। एक ने लिखा माँ कसम योगी अब वो हाल करके ये खुद को नहीं पहचपयेगा बंगाल नहीं ये UP है। एक ने कहा कि अब कानून से पहले ऐसे लोगों को जनता ही सजा देना शुरू कर दे। एक ने तो वीडियो बनाने वाले को ही सुना डाला, लिखा कि वीडियो बना सकते हो लेकिन लड़की की मदद नहीं कर सकते।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ