हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'सपा-बसपा की सोच कुएं में मेंढक जैसी', यूपी देश का सबसे समृद्ध राज्य, विधानसभा में बोले सीएम योगी

UP Vidhan Sabha Session: ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर 24 घंटे चली। इस चर्चा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘187 सदस्यों ने हिस्सा लिया है। हमें इस पर भविष्य के लिए रणनीति बनानी होगी।’ उन्होंने कहा कि ‘जिन्होंने भी इस चर्चा में हिस्सा लिया, उनका धन्यवाद करता हूं।’

विज्ञापन
Photo Credit- X

UP Vidhan Sabha Session: उत्तर प्रदेश में 24 घंटे तक लगातार विधानसभा में चर्चा की गई। यह फैसला विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा के लिए लिया गया। आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी और BSP पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों की सोच को कुएं के मेंढक जैसी बताया। उन्होंने कहा कि ‘देश में लोगों की आय में बढ़ोतरी होनी चाहिए। साथ ही देश में खुशहाली होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि ‘2017 के पहले यूपी में भाई-भतीजावाद था, लेकिन हमारा लक्ष्य सभी का विकास करना है।’

कुछ लोग मेंढक की तरह हैं- सीएम योगी

सीएम योगी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘कुछ लोग कुएं के मेंढक की तरह होते हैं। वह किसी भी हाल में अपनी जगह से बाहर नहीं जाना चाहते हैं। वह बाहर की दुनिया को जानना ही नहीं चाहते हैं। इसके लिए सीएम योगी ने एक उदाहरण भी दिया।

ये भी पढ़ें: ‘जब किसी ने मेरी नहीं सुनी, आपने मुझे न्याय दिलाया…’, SP विधायक ने विधानसभा में की CM योगी की तारीफ

जीरो टॉलरेंस की नीति हमने बनाई- CM

मुख्यमंत्री योगी ने एसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जब उनकी सरकार थी, तब यहां पर केवल भाई-भतीजावाद था। लोगों के पास रोजगार नहीं था, इलाज के लिए अस्पताल नहीं थे। लोग बीमारियों से अपनी जान गंवा रहे थे, लेकिन डबल इंजन की सरकार आने के बाद हमने सबका साथ सबका विकास पर काम किया, जीरो टॉलरेंस की नीति बनाई। उन्होंने कहा कि ‘SP सरकार में सरकारी योजनाओं में भी गड़बड़ियां की गईं।

ये भी पढ़ें: UP विधानसभा में बांके बिहारी मंदिर निर्माण अध्यादेश को मिली मंजूरी, क्या हैं प्रावधान और अधिकार?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें