Live Updates
UP Vidha Sabha Session LIVE: हर जिले में होगा एक इंजीनियरिंग कॉलेज- शिक्षा मंत्री आशीष पटेल
UP Vidha Sabha Session LIVE: प्रदेश के छात्र-छात्राओं को अच्छी तकनीकी शिक्षा देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने पर विचार करेगी।
इसके साथ ही बच्चों पर फीस का बोझ न आए इसके लिए फीस फाइनल होगी। शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने चर्चा के दौरान विभाग का विजन पेश किया।
UP Vidha Sabha Session LIVE: केशव मौर्य ने सपा पर कसा तंज- सत्ता में थे तबतक PDA की याद नहीं आई
UP Vidha Sabha Session LIVE: केशव मौर्य ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल से सटीक निशाना लगाकर देश के दुश्मनों को सबक सिखाने का काम हुआ।
डिफेंस समेत कई काम अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हैं। यूपी को अभी बहुत आगे जाना है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हम विकसित प्रदेश बनाएं।
UP Vidha Sabha Session LIVE: सपा सदस्यों का वॉकआउट
UP Vidha Sabha Session LIVE: विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के बोलने पर टोकाटाकी के बाद समाजवादी पार्टी और बीजेपी के सदस्यों में विवाद हो गया। समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया।
वहीं, केशव प्रसाद मोर्य ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार कर पार्टी को भ्रष्टाचार की अम्मा बताया है।
UP Vidha Sabha Session LIVE: विजन नहीं रीजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा होनी चाहिए- अखिलेश यादव
UP Vidha Sabha Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार को विजन नहीं रीजन डॉक्यूमेंट को निकालकर बताना चाहिए। आज तक उन्होंने किस कारण से अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है और 9 साल में बस भ्रष्टाचार लूट, बेईमानी दिखी है।
UP Vidha Sabha Session LIVE: OPOD के साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट, वन सेक्टर भी हो- पंकज सिंह
UP Vidha Sabha Session LIVE: यूपी एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। पिछले 8 सालों में जीडीपी में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।
यूपी की इकोनॉमी, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीसरे नंबर पर आई है। अब उत्तर प्रदेश 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रख रहा है।
भाजपा विधायक पंकज सिंह ने आदेश कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट, वन सेक्टर की अवधारणा भी अपनाई जानी चाहिए।
UP Vidha Sabha Session LIVE: 2047 विजन पर सपा नेता शिवपाल यादव ने क्या कहा?
UP Vidha Sabha Session LIVE: सपा नेत शिवपाल यादव ने योगी सरकार के विजन 2047 पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक ये विजन आएगा तब तक आज का जवान बूढ़ा हो जाएगा तो ऐसे में उन्हें इसका क्या फायदा होगा। सरकार को पहले अतीत के बारे में फैसले लेने चाहिए।
UP Vidha Sabha Session LIVE: बांके बिहारी ट्रस्ट विधेयक पारित
UP Vidha Sabha Session LIVE: यूपी विधानसभा में बांके बिहारी ट्रस्ट विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।
UP Vidha Sabha Session LIVE: किसानों को फसलों का उचित दाम मिलेगा
UP Vidha Sabha Session LIVE:यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले कि किसानों को उनकी फसलों का सही दाम मिल रहा है। बीते 8.5 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में प्रगति की है। सरकार 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
UP Vidhan Sabha Monsoon Session LIVE: कुल 6 शिफ्ट लगाई गई है
UP Vidhan Sabha Monsoon Session LIVE: आज सदन के लिए जारी रोस्टर में कुल 6 शिफ्ट लगाई गई है। इसमें 2 घंटे की 1 शिफ्ट लगाई गई है और बाकी तीन-तीन घंटों की शिफ्ट लगाई गई है।
UP Vidhan Sabha Monsoon Session LIVE: सदन में हर मंत्री की मौजूदगी अनिवार्य
UP Vidhan Sabha Monsoon Session LIVE: विधानसभा के आज के सेशन में सभी 28 मंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य है। इस मंत्रियों के लिए स्पेशल रोस्टर भी जारी किया गया है।
UP Vidhan Sabha Monsoon Session LIVE: विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश पर होगी चर्चा
UP Vidhan Sabha Monsoon Session LIVE: आज 24 घंटे चलने वाले सदन में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विजन पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। इस चर्चा के 17 से 18 घंटे तक चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
UP Vidhan Sabha Monsoon Session LIVE: 11 बजे से शुरू हुई कार्रवाई
UP Vidhan Sabha Monsoon Session LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है। आज सेशन की शुरुआत सुबह 11 बजे से की गई, जो 14 अगस्त सुबह 11 बजे तक चलेगी। आज सदन में लगातार 24 घंटों तक चर्चा होगी।
UP Vidhan Sabha Monsoon Session: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मॉनसून सेशन दो दिन पहले ही शुरू हुआ है। इसका आज तीसरा दिन है। विकसित उत्तर प्रदेश के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा करने के लिए अब से सदन को 24 घंटों तक चलाने का ऐलान किया गया है। ये आज 11 बजे से शुरू होकर होकर कल सुबह 11 बजे तक लगतार चलाई जाएगी। बीते दो दिनों में सदन में हंगामा भी हुआ, जिसके बाद कार्रवाई को स्थगित भी किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की तरफ से विधानसभा में 28 और विधान परिषद में 18 मंत्री अपनी बात रखेंगे। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अगस्त को सभी सवालों के जवाब देंगे। यूपी विधानसभा में क्या-क्या हुआ इसके पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
23 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines