---विज्ञापन---

गर्भ में पल रहे शिशु की हत्या, तंत्र-मंत्र का आरोप लगाकर गर्भवती पर ईंट से हमला, 4 पर केस दर्ज

Murder Happened Because Of Witchcraft Suspicion In Varanasi: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर में 2 महीने पूर्व गर्भ में पल रहे शिशु की हत्या के आरोप में 4 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

---विज्ञापन---

Murder Happened Because Of Witchcraft Suspicion In Varanasi: यूपी के वाराणसी में भूत-प्रेत करने की शंका को लेकर गर्भवती महिला पर हमला करने और उसके पेट पर प्रहार कर गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या करने के आरोप में स्पेशल सीजीएम की अदालत ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

अदालत ने यह आदेश रानीपुर, भेलूपुर निवासिनी पूनम कुमारी की ओर से दिए गए आवेदन पर सुनवाई के बाद दिया।

---विज्ञापन---

क्या है मामला

पूनम कुमारी ने अपने वकील विकास सिंह के जरिए अदालत में बीएनएसएस की धारा 175(3) के तहत कोर्ट में आवेदन दिया था। आरोप था कि 02 सितंबर 2024 को रात 10:30 बजे महिला अपने घर में बच्चों को सुला रही थी, तभी घर के बाहर गालीगलौज और कुछ जोर से टूटने की आवाज सुनाई पड़ी।

जब प्रार्थिनी दरवाजा खोलकर बाहर आई तो देखा कि सामने गौतम बिंद, उसका भाई सरोज बिंद के साथ हरि बिंद और उसका पुत्र राजा उसके पति के ई-रिक्शा के शीशे को तोड़ रहे थे।

---विज्ञापन---

इस पर जब उसने विरोध किया तो वे लोग गलियां देते हुए कहने लगे कि तुम और तुम्हारी सास ने हमारे परिवार के ऊपर तंत्र मंत्र कर दिया है, जिससे वे परेशान हैं। इसी दौरान आरोपी गौतम बिंद छत पर चढ़कर ईंट से महिला के पेट पर मारा।

जिससे महिला गर्भ पर चोट लगने से जमीन पर गिर पड़ी तथा उसके पेट में गंभीर चोट लगने से गर्भ में पल रहे दो माह के शिशु का गर्भपात हो गया। इस घटना का शोर सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इसके बाद उपचार के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस से शिकायत करने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने अदालत की शरण ली।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  UP: बरेली में स्मार्ट पुलिसिंग, ADG ने बनाया AI PRO जारविस; लोगों को करेगा यातायात नियमों के प्रति जागरूक

First published on: Jan 21, 2025 05:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola