UP Couple Suicide Latest Update: 11वीं में मुलाकात हुई, बेस्ट फ्रेंड बने और पहली नजर में प्यार हुआ। करीब 10 साल दोनों की प्रेम कहानी चली। परिवार शादी के लिए नहीं माना, फिर भी लव मैरिज की, लेकिन अचानक इस प्रेम कहानी का अंत हो गया। 10 मिनट के अंदर दोनों लव बर्ड्स ने मौत को गले लगा लिया और दोनों लाश बन गए। पति ने घर में फंदा लगाया और पत्नी ने मायके में छत से कूदकर सुसाइड कर ली।
पति के दम तोड़ने की खबर जैसे ही पत्नी तक पहुंची, उसने भी मर जाना बेहतर समझा। मामला उत्तर प्रदेश का है। गोरखपुर और वाराणसी की घटनाएं हैं। मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में भी आया। मृतकों की पहचान MBA हरीश बागेश और फैशन फोटोग्राफर संचिता के रूप में हुई, जिन्होंने शादी के 2 साल बाद ही सुसाइड करके अपनी प्रेम कहानी का अंत कर दिया। पुलिस जांच में दोनों के सुसाइड करने की कई वजहें सामने आईं, जैसे…
यह भी पढ़ें:5 लाख में खरीदी, 25 लाख में बेची…कहां से आते डोनर्स, कैसे चलता ‘खेल’; दिल्ली किडनी रैकेट का सच आया सामने
ऐसे हुआ घटनाक्रम
पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई से मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। हरीश परिवार के साथ छोड़ने और मुंबई से नौकरी छोड़ने के बाद गोरखपुर में अपनी ससुराल में रह रहा था। संचिता भी बीमार थी तो उसका इलाज चल रहा था। अचानक हरीश ने पटना जाकर मां-बाप से मिलने का प्लान बनाया।
संचिता उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आई, लेकिन हरीश पटना जाने की बजाय वाराणसी पहुंच गया। यहां सारनाथ इलाके में होम स्टे में रुक गया। संचिता ने हरीश को फोन किया, लेकिन वह नहीं मिला तो उसने पटना फोन करके पूछा, लेकिन हरीश वहां नहीं पहुंचा। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार किसी जानकार के जरिए उसका फोन ट्रेस करते हुए होम स्टे तक पहुंचा।
जहां हरीश फंदे से लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। संचिता वाराणसी जाने के लिए निकलने वाली थी कि पति की मौत की खबर आ गई। पति की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने अपने घर की छत से छलांग लगाकर सुसाइड कर ली। संचिता के पिता गोरखपुर के मशहूर डॉक्टर राम शरण हैं।
यह भी पढ़ें:27000 फीट ऊंचाई से प्लेन जमीन पर गिरा, 145 लोग जिंदा जलकर मरे; 16 महीने की बच्ची बची, उसकी मां-बहन की मौत
सुसाइड करने की वजह तनाव
पुलिस अधीक्षक बिश्नोई के अनुसार, हरीश के सुसाइड करने की वजह तनाव था। तनाव भी उसे एक नहीं 3 कारणों से था। पहली वजह, हरीश ने परिवार की मर्जी के खिलाफ संचिता से शादी की थी। इसलिए परिवार ने उसका साथ छोड़ दिया था। इसलिए उसे सुसराल में रहना पड़ रहा था। शादी के बाद उसे नौकरी छोड़कर मुंबई से गोरखपुर आना पड़ा था। बेरोजगार होने के कारण भी वह परेशान था। संचिता के बीमार होने से वह इमोशनली टूट गया था। इन सभी कारणों से वह दबाव सह नहीं पाया और उसने मौत को गले लगा लिया।
यह भी पढ़ें:‘3 दोस्तों की मौत का बदला लिया’; 5 दिन में दूसरा अटैक, 5 बलिदान 5 घायल, कठुआ में किसने-कैसे की कायराना हरकत?
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
3 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
4 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
16 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
20 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines