UP Vaishally Husband Murder Case: इश्क का जुनून सिर चढ़कर ऐसे बोला कि महिला ने प्रेमी के लिए अपने पति को ही ठिकाने लगा दिया। पुलिस जांच में पति की हत्या का सच सामने आया। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मृतक पंकज की पत्नी रूपा, रूपा की मां चिंता देवी, भाई जयजय राय, शब्बीर अनवर और पटना निवासी राज नारायण यादव के रूप में हुई है। वहीं हत्याकांड की मुख्य आरोपी रूपा के जीजा संतोष की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: UP में 6 लोगों की हत्या, जमीनी विवाद में भिड़े दो गुट, तेज धारदार हथियार से एक- दूसरे को काटा
जीजा-साली की प्रेम कहानी सामने आई
उत्तर प्रदेश के वैशाली जिले के SP ने मर्डर की कहानी सुनाते हुए बताया कि आरोपी रूपा के अपने जीजा संतोष से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी से पहले ही एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन परिवारवालों ने रूपा की शादी बिदुपुर के पंकज से कर दी। शादी के बाद भी पंकज और रूपा छिपकर मिलते थे, लेकिन उन्हें डर सताने लगा था कि कहीं पंकज को उनके रिश्ते के बारे में पता न चल जाए। अगर ऐसा हुआ तो उनका मिलना नहीं हो पाएगा। इसलिए उन्होंने पंकज को ठिकाने लगाने की साजिश रची।
यह भी पढ़ें: फैमिली ग्रुप में वीडियो कॉल की और खुद को मार ली गोली… लखनऊ में बिजनेसमैन ने उठाया कदम
मारने से पहले लेटर भेजकर धमकी दी थी
SP के अनुसार, गत 28 सितंबर को काम से घर लौट रहे पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर में अंजाम दिया। संतोष, चिंता देवी और जयजय राय ने साजिश रची। शब्बीर अनवर और राज नारायण के जरिए फर्जी सिम उपलब्ध कराए। रूपा ने अपराधियों को पंकज की लोकेशन बताई, जिन्होंने उसे गोली मार दी। केस की जांच के लिए SIT गठित की गई, जिसकी जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक लेटर भेजकर पंकज को मारने की धमकी भी दी थी।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines