UP Uttarakhand Flood Alert: पहाड़ों पर नहीं थम रही बारिश; गंगा-यमुना-हिंडन ला सकती हैं यूपी में सैलाब!
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Uttarakhand Flood Alert: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद उत्तराखंड में गंगा और दिल्ली-हरियाणा में यमुना उफान पर हैं। दोनों की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। संबंधित अधिकारियों की ओर से अलर्ट जारी किया है। गंगा और यमुना का लगातार बढ़ता जलस्तर उत्तर प्रदेश के लिए खतरे का संकेत (UP Uttarakhand Flood Alert) है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है। सोमवार रात नौ बजे हरिद्वार में खतरे के निशान 293 मीटर को पार कर गंगा का जलस्तर 293.25 मीटर दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ शिवकुमार कौशिक ने कहा कि गंगा का जल स्तर बढ़ गया है। इससे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के निचले इलाके प्रभावित हो सकते हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1683609716927401985
गौरतलब है कि गंगा उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से निकलती है और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरती है। उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद गंगा में उफान है। हालांकि बारिश से पहाड़ी राज्य में भूस्खलन और रास्तों के कटान की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल ही में चमोली के गौचर शहर के पास नेशनल हाईवे का 70 मीटर लंबा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ।
उधर, देश की राजधानी दिल्ली में यमुना के नजदीकी इलाकों में रहने वाले लोगों की भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि सोमवार के मुकाबले जलस्तर में कुछ कमी भी आई है। रिकॉर्ड के अनुसार, मंगलवार सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.45 मीटर दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को जलस्तर 206.56 मीटर पर था।
https://twitter.com/ANI/status/1683645568118296576
बता दें कि दिल्ली में 13 जुलाई को यमुना का पानी 208.66 मीटर के उच्चतम स्तर पर बहा था, जिसके बाद दिल्ली के यमुना किनारे वाले कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति थी। आईटीओ के पास एक नाले का रेग्यूलटर टूट जाने के कारण यमुना का पानी आईटीओ पर भर गया था। पुलिस और अधिकारियों को इस पूरे इलाके को सील करना पड़ा था।
गाजियाबाद और नोएडा में बहने वाली यमुना की प्रमुख सहायक नदी हिंडन का भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अभी तक हिंडन ने खतरे के निशान को पार नहीं किया है, लेकिन उससे पहले नदी किनारे वाले इलाकों में हाहाकार की स्थिति है। प्रशासन की ओर से कई इलाकों को खाली कराया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: