UP News: प्रदेश में विकास के साथ ही स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसकी गवाही दे रहे हैं स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम। गुरुवार को भारत सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की रैंकिंग जारी की। इसमें स्वच्छ सुपर लीग में वर्ग में राजधानी लखनऊ को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा स्वच्छता रैंकिंग में आगरा, गोरखपुर, कानपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, नोएडा समेत कई शहर शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: इंदौर या अहमदाबाद, असल में कौन बना सबसे स्वच्छ शहर? जानिए क्यों बनी अलग ‘स्वच्छता सुपर लीग’
इन कैटेगरी में बढ़ा प्रतिशत
प्रदेश के एसबीएम शहरी के राज्य मिशन निदेशक अनुज कुमार झा ने बताया कि साल 2023 के मुकाबले इस साल सत्यापित डोर-टू-डोर संग्रहण 48% से बढ़कर 62 प्रतिशत हो गया। वहीं दृश्यता में स्वच्छता में यूपी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, गोवा आदि से बेहतर है। इसके अलावा वेस्ट प्रोसेस में प्रदेश 48 प्रतिशत से बढ़कर 85 प्रतिशत से ऊपर चला गया। बताया कि कुछ मानकों को छोड़कर, सभी मानकों में हम राष्ट्रीय मानकों से बेहतर हैं।
पहली बार यूपी से मिला 7 स्टार शहर
स्वच्छता सर्वेक्षण में कूड़ा मुक्त शहर में 7 स्टार रेटिंग में पहली बार यूपी का कोई शहर शामिल हुआ है। इस लखनऊ ने 7 स्टार रेटिंग हासिल की। इसके अलावा 1 स्टार रेंटिंग में पहले 56 शहर थे, अब 70 शहर, 3 स्टार रेटिंग में पहले 8 शहर अब 6 शहर शामिल हैं। वहीं 5 स्टार रेटिंग में पहले केवल नोएडा था, इस बार नोएडा के साथ आगरा, गोरखपुर, कानपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज भी शामिल हुए। वहीं ओडीएफ++ में इस साल यूपी के 337 शहर हैं जबकि पिछली रैंकिंग में केवल 129 शहर थे। स्वच्छ पानी में इस बार नोएडा को मिलाकर 16 शहर है, जबकि पिछली रैंकिंग में यूपी के महज 2 शहर थे।
आबादी कैटेगरी में भी बेहतर प्रदर्शन
इस बार 10 लाख से ज्यादा आबादी में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, प्रयाजराज, कानपुर और वाराणसी को शामिल किया है। वहीं 3 से 10 लाख की आबादी में गोरखपुर, मुरादाबाद, मथुरा, फिरोजाबाद, सहारानपुर, झांसी और बरेली शामिल रहे। इसके अलावा 50 हजार से 3 लाख की आबादी श्रेणी में बिजनौर, मोदीनगर आदि शहर शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: Swachhta Survey-2024 की ताजा रिपोर्ट में कौन-कौन का शहर शामिल? देखें केटेगिरी वाइज नतीजे
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines