UP Upcoming Expressway Project: उत्तर प्रदेश पिछले कई दिनों से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले को लेकर सुर्खियों में था। वैसे उत्तर प्रदेश हमेशा अलग-अलग वजहों से चर्चा का विषय बना रहता है। पिछले कुछ सालों से यह राज्य अपने नए रोड और एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को लेकर लगातार खबरों में रहा है। हाल ही में गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर सीएम योगी ने सदन में एक ऐलान किया था। आने वाले दिनों में राज्य में कई नए रोड और एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट बनने वाले हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के 3 खास और बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के बारे में बताने वाले हैं।
हमारी लिस्ट में विंध्य एक्सप्रेसवे, चित्रकोट लिंक एक्सप्रेसवे और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे शामिल हैं। इसमें विंध्य एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 320 किलोमीटर, चित्रकोट लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 120 किलोमीटर और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 76 किलोमीटर है।
विंध्य एक्सप्रेसवे
ये एक्सप्रेसवे प्रयागराज से शुरू होगा और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र समेत 5 जिलों से गुजरेगा। 320 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे से छत्तीसगढ़ और झारखंड को भी जोड़ा जाएगा। इस एक्सप्रेसवे से मिर्जापुर के कालीन, पत्थर, खनिज और पीतल उद्योग को रफ्तार मिलेगी। विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
चित्रकोट लिंक एक्सप्रेसवे
ये एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) की 6 लेन रोड है, जो ग्रीन फील्ड एंट्री कंट्रोल प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट के लिए 13 गांवों की 166.55 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। राज्य सरकार जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट का काम पूरा करने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: Ballia News: चौथी के बच्चे को टीचर ने बेरहमी ने पीटा, मां ने फोटो में दिखाए मार के निशान
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे
जेवर एयरपोर्ट को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिसकी लंबाई 76 किलोमीटर है। यूपी की योगी सरकार ने इसके लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस लिंक एक्सप्रेसवे का आखिरी पॉइंट गंगा एक्सप्रेसवे से ही जुड़ेगा।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
14 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines