UP Unnao Road Accident: यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर टैंकर और बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 30 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि बस टक्कर लगते ही दो हिस्सों में बंट गई। मरने वालों में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। हादसे के बाद कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। वहीं घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4ः30 बजे बांगरमाऊ कोतवाली के पास हुआ। हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार बस बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही थी। बस जब बांगरमाऊ पहुंची तभी एक दूध से भरे टैंकर ने ओवरटेक किया। इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और टैंकर से टकरा गई। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने 18 को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर बैठे यात्री बाहर गिर गए। वहीं हाॅस्पिटल के बाहर भी कई लाशें बिखरी पड़ी हैं।
वहीं सीएम योगी ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
7 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
7 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
10 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
11 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
16 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines