UP Murder Missing Student: उत्तरप्रदेश में योगी सरकार की सख्ती के बावजूद युवतियों और महिलाओं से जुड़े अपराध कम नहीं हो रहे। ताजा मामला सामने आया उन्नाव जिले के चकलवंशी कस्बे में, जहां घर से चारा लेने के लिए खेत जाने की बात कहकर निकली 19 साल की छात्रा लापता हो गई और दूसरे ही दिन उसका शव गांव से पांच किमी दूर जंगल में मिला। मौके वारदात पर पुलिस ने पहुंच गई और शव के पास मिले आधार कार्ड की मदद से शव की शिनाख्त की गई। छात्रा के मुंह से झाग निकल रहा था और पास में एक जहर की खाली शीशी भी पड़ी थी। आंख और कान के पास चोट के निशान थे और शव के पास दो कागज थे। जिनमें कुछ लोगों के नाम लिखे हैं। फिलहाल पुलिस कागज की फॉरेंसिक जांच के बाद ही कुछ कहने को तैयार है।
छात्रा के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई
जानकारी के अनुसार चकलवंशी जिले के लालताखेडा गांव में छात्रा काजल रविवार दोपहर को घर से चारा लेने जाने की बात कहकर निकली थी और उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। छात्रा के देर तक गायब रहने पर परिजनों ने काजल को ढूंढना शुरू किया और अंत में जाकर उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी।
गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव
गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने छात्रा की खोज जारी कर दी और सोमवार सुबह छात्रा के गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर एक शव के पड़े रहने की जानकारी जंगल के चरवाहों ने पुलिस को दी। जहां पर पुलिस ने पहुंचकर छात्रा के पिता को बुलाया और शव का शिनाख्त करवाई। शव के ऊपर कई चोट के निशान मिले हैं और साथ ही शव के पास एक आधार कार्ड, जहर की शीशी और दो पन्ने भी मिले हैं।
छात्रा की हत्या में किसी नजदीकी का हाथ
पुलिस के अनुसार हत्या करके शव को फेंका गया है। इसकी जांच एसपी सिद्धार्थशंकर मीना, एएसपी शशिशेखर और सीओ ऋषिकांत शुक्ला, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने साथ मिलकर की। एएसपी ने थाने में परिजनों को बुलाकर पूछताछ भी की। वहीं परिजनों का कहना है कि काजल की हत्या की गई है और इस हत्या में किसी नजदीकी या परिचित का ही हाथ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और यह भी दावा कर रही है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
59 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
11 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines