---विज्ञापन---

UP में हुई अनोखी शादी: 3 फुट की खुशबू ने 3.4 फुट के इमरान से किया निकाह

UP: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इमरान और खुशबू की शादी चर्चा में है। चर्चा किसी शाही शादी के लिए नहीं, बल्कि उनके कद को लेकर है। इमरान का छोटा कद उनकी शादी की राह में रोड़े बन रहा था। परिवार भी परेशान था कि उसका घर बस जाए, लेकिन उसके कद के हिसाब से […]

---विज्ञापन---

UP: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इमरान और खुशबू की शादी चर्चा में है। चर्चा किसी शाही शादी के लिए नहीं, बल्कि उनके कद को लेकर है। इमरान का छोटा कद उनकी शादी की राह में रोड़े बन रहा था। परिवार भी परेशान था कि उसका घर बस जाए, लेकिन उसके कद के हिसाब से दुल्हनिया नहीं मिल रही थी।

आखिरकार परिवार की तलाश खुशबू पर आकर समाप्त हो गई। खुशबू की हाइट इमरान से महज .4 इंच कम है। अब लोग इस जोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

सात भाई-बहनों में सबसे छोटा है इमरान

अलीगढ़ में जीवनगढ़ गली नंबर 8 के रहने वाले इमरान सात भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। इमरान अपनी मां बिरजिस के साथ रहता है। इसके साथ वह वह दोधपुर के एक होटल में काम कर मां का भरण-पोषण करता है। हाल ही में इमरान ने मां बिरजिस की आंखों का ऑपरेशन भी कराया है।

मां ने ढूंढा बेटे के लिए दुल्हनिया 

मां बिरजिस बेटे इमरान की शादी को लेकर परेशान रहती थी। वह सोचती थी कि उसकी मौत से पहले इमरान का घर बस जाए। जिससे उसे दो जून की रोटी नसीब हो सके। मां ने कई लोगों से इमरान की शादी कराने के लिए गुजारिश भी की थी। इसी बीच उन्हें पटवारी नगला भगवान गड़ी में रहने वाली खुशबू के बारें में लोगों से पता चला। वह खुशबू से मिलने गई। खुशबू को देखकर बिरजिस ने तुरंत शादी के लिए हामी भर दी। खुशबू के घरवाले भी उसकी शादी को लेकर परेशान थे।

---विज्ञापन---

रविवार को धूमधाम से हुआ निकाह

बीते रविवार को इमरान ने 3 फुट की खुशबू के साथ धूमधाम से निकाह किया। इसके बाद अपनी मां से उनका आशीर्वाद भी लिया। पड़ोस में रहने वाले आमिर रशीद कहते हैं। जोड़ियां ऊपर वाला बनाकर भेजता है। इसका ताजा उदाहरण खुशबू और इमरान हैं।

यह भी पढ़ें: Yogi On Pakistan: पाकिस्तान को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- अखंड भारत बनकर रहेगा

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 16, 2023 03:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola