Traffic Rule Violations UP: उत्तर प्रदेश सरकार ट्रैफिक रूल्स और कानून को लेकर ज्यादा सख्त हो गई है। योगी सरकार ने लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले लोगों से निपटने के लिए सख्त कानून लागू किए हैं। हालांकि इसके बावजूद भी कुछ लोग लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक मीटिंग की गई, जिसमें कुछ अहम फैसले लिए गए। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि सीएम ने अधिकारियों से उन वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है, जिन पर ट्रैफिक रूल्स के उल्लंघन के कारण बार-बार जुर्माना लगाया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
रद्द हो सकता है लाइसेंस या परमिट
सीएम योगी ने इन ड्राइवर और इनके सभी जुर्माने की डिटेल को उनके FASTag अकाउंट से जोड़ने का सुझाव दिया है। इस मीटिंग में ओवरलोडिंग उल्लंघन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जो लोग बार-बार नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनके लाइसेंस या परमिट को रद्द किया जा सकता है। बता दें कि ये कार्रवाई FASTag से जुड़ी होगी। सीएम के इस फैसले के बाद जिनके वाहनों पर बार-बार जुर्माना लगाया गया है, उनकी जांच बढ़ सकती है।
होर्डिंग लगाने का निर्देश
सीएम योगी ने मीटिंग के दौरान सूचना, परिवहन और सड़क सुरक्षा विभागों को ऐसी होर्डिंग लगाने का भी निर्देश दिया, जो लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करे। बता दें कि ये होर्डिंग्स सभी 75 जिलों, 350 तहसीलों, 1500 पुलिस स्टेशनों और सभी मुंसिपल बॉडीज में लगाए जाएंगे। इसके अलावा अधिकारी को सभी 75 जिलों में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें – UP: आगरा में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़…यूरिया से बना रहे थे घी, ऐसे चल रहा था गोरखधंधा
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 hr agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
18 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
18 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
21 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
21 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines