UP Teacher Health Scheme 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का नया पोर्टल शुरू कर दिया है. 6 जून 2026 को लॉन्च किए गए इस पोर्टल के जरिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अपना पंजीकरण कर सकते हैं. सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान और तेज पहुंच उपलब्ध कराना है. इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद पात्र लाभार्थी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस मेडिकल कार्ड प्राप्त कर सकेंगे.
किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?
राज्य कैबिनेट ने 29 जनवरी 2026 को इस योजना को मंजूरी दी थी. योजना के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रित परिवार के सदस्य शामिल किए गए हैं. बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 11.95 लाख और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 2.97 लाख लाभार्थियों को इसका फायदा मिलेगा. बाद में 10 मार्च 2026 को इस योजना का विस्तार उच्च शिक्षा क्षेत्र के 2 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों तक भी कर दिया गया. यह योजना पहली बार 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर घोषित की गई थी.
5 लाख रुपये तक मिलेगा कैशलेस इलाज
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा. योजना को आयुष्मान भारत की तर्ज पर तैयार किया गया है और उपचार की दरें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मानकों के अनुसार तय की गई हैं. बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए इस योजना पर हर साल लगभग 448 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए करीब 50 करोड़ रुपये का वार्षिक प्रावधान किया गया है.
रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करना होगा?
योजना का लाभ लेने के लिए पात्र शिक्षकों को सबसे पहले पोर्टल पर जाकर आधार ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद वे मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस मेडिकल कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो लोग पहले से किसी अन्य केंद्रीय या राज्य सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें इस योजना के तहत दोहरा लाभ नहीं मिलेगा. इसलिए आवेदन से पहले पात्रता की जांच करना जरूरी है. यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य खर्च की चिंता से राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines