'गुड टच, बैड टच' के जरिए टीचर की शर्मनाक करतूत का खुलासा, यूपी के स्कूल में हैरान कर देने वाला मामला

Good Touch Bad Touch: गुड टच और बैड टच के जरिए एक टीचर की शर्मनाक करतूत का भंडाफोड़ हो गया। ये टीचर ललितपुर के स्कूल में बच्चों का यौन शोषण करता था।

School Student
विज्ञापन

Good Touch Bad Touch: स्कूली छात्र-छात्राओं को ‘गुड टच, बैड टच’ यानी अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान सिखाई जाती है। ताकि भविष्य में उन्हें कोई बुरी नीयत से छूने की कोशिश करे, तो वे एक्शन ले सकें। इसी का असर है कि यूपी के एक स्कूल में टीचर की शर्मनाक करतूत का भंडाफोड़ हो गया। उत्तर प्रदेश के ललितपुर से ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक स्कूल टीचर को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्लास 1 से 3 तक की छात्राओं के साथ करता था गलत हरकत

पुलिस ने बुधवार को तालबेहट थाने में मामला दर्ज जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को थाना तालबेहट के तहत सूचना मिली कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक टीचर छोटी बच्चियों के साथ अश्लील व्यवहार करता है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, टीचर क्लास 1 से 3 तक की छात्राओं को अनुचित तरीके से छूने का आरोपी है। नादान छात्राओं को इसकी जानकारी भी नहीं थी। इस मामले का खुलासा कैसे हुआ, इसके बारे में पता चला है।

Advertisment

इस तरह हुआ खुलासा 

दरअसल, गांव के प्रधान रूप सिंह ने बताया कि एक दूसरा टीचर छात्रों के साथ ‘गुड टच, बैड टच’ पर चर्चा करने के लिए स्कूल गया था। जब टीचर ने बच्चों से बातचीत की और गुड टच, बैड टच के बारे में बताया तो कुछ बच्चों ने इस मामले का खुलासा किया कि आरोपी टीचर बच्चों के साथ बैड टच करता है। यह सुनते ही टीचर हैरान रह गया। उसने तुरंत मामले की अभिभावकों को दी। इसके बाद अभिभावकों की भीड़ स्कूल पहुंच गई। ग्रामीणों ने शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रशासन पर मामले को छिपाने का भी आरोप लगाया। गांव में मचे हड़कंप के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आई और आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि टीचर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ