बारात में बज रहा था DJ, तेज म्यूजिक से मर गईं 140 मुर्गियां; थाने पहुंच गया पोल्ट्री फार्म मालिक

घटना सुल्तानपुर के कुड़वार इलाके की है. 25 अप्रैल की रात गांव के एक घर में बारात आई थी. बारात में डीजे पूरी आवाज के साथ बज रहा था. पास ही साबिर अली का ‘साबिर अली पोल्ट्री फार्म’ स्थित है.

poultry

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. एक शादी समारोह की खुशी एक पोल्ट्री फार्म मालिक के लिए मातम में बदल गई. आरोप है कि बारात में बज रहे डीजे के शोर की वजह से एक-दो नहीं, बल्कि 140 मुर्गियों की मौत हो गई. पोल्ट्री फार्म मालिक ने अब पुलिस में डीजे ऑपरेटर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

घटना सुल्तानपुर के कुड़वार इलाके की है. 25 अप्रैल की रात गांव के एक घर में बारात आई थी. बारात में डीजे पूरी आवाज के साथ बज रहा था. पास ही साबिर अली का ‘साबिर अली पोल्ट्री फार्म’ स्थित है. साबिर का आरोप है कि रात करीब 9:30 बजे जब डीजे उनके फार्म के सामने से गुजरा, तो संगीत का ‘बेस’ और शोर इतना तेज था कि मुर्गियों में दहशत फैल गई.

विज्ञापन

शोर बना ‘साइलेंट किलर’

साबिर अली ने बताया कि मुर्गियां तेज आवाज को बर्दाश्त नहीं कर पाईं और डर के मारे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगीं या सदमे में चली गईं. शोर थमने के बाद जब साबिर ने फार्म के अंदर देखा, तो वहां 140 मुर्गियां मृत पड़ी थीं. साबिर का कहना है कि उन्होंने बारात वालों से आवाज कम करने की विनती भी की थी, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी.

मालिक पहुंचा थाने

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर सुल्तानपुर पुलिस ने मंगलवार रात पारसीपुर के डीजे ऑपरेटर कवि यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या डीजे की आवाज तय सीमा से अधिक थी.

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पक्षी और छोटे जानवर बहुत ही संवेदनशील होते हैं. अत्यधिक तेज आवाज उनके नर्वस सिस्टम पर सीधा असर डालती है, जिससे उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ सकता है या वे गंभीर तनाव का शिकार होकर दम तोड़ देते हैं.

सोशल मीडिया पर चर्चा

यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. जहां कुछ लोग इसे ध्वनि प्रदूषण का गंभीर मुद्दा बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे मुर्गियों के प्रति अपनी तरह का पहला ‘हिट एंड रन’ केस कह रहे हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और डीजे ऑपरेटर से पूछताछ की तैयारी में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ