Student wrote a letter to Lord Shri Ram: आगरा का डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय इन दिनों भगवान श्रीराम के भरोसे चलता नजर आ रहा है। विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से निराश होकर एक छात्र ने भगवान श्रीराम को पत्र लिखकर शिकायत की है। मामला एमए योगा के छात्र आशीष प्रिंस का है जो दो महीने से अपनी मार्कशीट के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहा है लेकिन अब तक उसे कोई समाधान नहीं मिला।
‘अब राम का ही सहारा!’
आगरा के चक्कीपाट निवासी और डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के एमए योगा के छात्र आशीष प्रिंस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे एमए योगा के सेकंड, थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर की मार्कशीट पाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं। छात्र ने बताया कि अंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में योगा का कोर्स चलाया जाता है। उनका कोर्स बीते साल 2024 में पूरा हो चुका है। इसकी सेकंड, थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर की मार्कशीट गलत प्रिंट करके दी गई है। यह वेबसाइट पर भी गलत अपलोड की गई है।
IGRS पोर्टल पर भी दर्ज कराई शिकायत
आशीष ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कई बार संपर्क किया। आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। हार मानकर आशीष प्रिंस ने मंगलवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर पोस्ट ऑफिस के जरिए भगवान श्रीराम के नाम एक पत्र लिखा।
क्या लिखा है पत्र में?
अपने पत्र में आशीष ने लिखा, “भगवान स्वामी श्रीराम, अब आपका ही सहारा है। मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि मेरी मार्कशीट ठीक कराकर मुझे दिलाई जाए।” छात्र की इस अनोखी शिकायत ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि भगवान श्रीराम के नाम लिखा गया यह पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित कर पाएगा या नहीं।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
10 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
10 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
10 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
11 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
20 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines