हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP में मिले 1533 विदेशी मतदाता; SIR का 97 % काम पूरा, चुनाव ने बताई फाइनल वोटर लिस्ट आने की तारीख

यूपी में SIR की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभी तक यूपी में 97 प्रतिशत प्रक्रिया हो चुकी है। इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी दी है। इसमें कई विदेश वोटर भी रजिस्टर्ड हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

बिहार के बाद चुनाव आयोग देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चला है। आयोग का दावा है कि यूपी में एसआईआर का काम 97% प्रतिशत पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची की 97% एसआईआर पूरी हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने अनोखा डाटा बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 1,533 विदेशी मतदाता पंजीकृत हैं। विस्तार से बताते हुए रिनवा ने कहा कि उनको मतदाताओं को विदेशी मतदाता कहा जाता है, जो भारत का कोई नागरिक है, किसी भी कारण से विदेश में रह रहा है। लेकिन वहां का नागरिक नहीं बना है, तो वह भारतीय नागरिक बन सकता है। इसके लिए उसे फॉर्म-6ए भरना होगा।

प्रेस वार्ता में रिनवा ने कहा जो आवेदक अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा करते हैं, उन्हें बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को ऑफलाइन प्रतियां देने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार बने इंटरनेशनल IDEA के चेयरमैन, भारत को पहली बार मिला यह सम्मान

बता दें कि चुनाव आयोग 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण आयोजित करेगा। इसकी अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
एसआईआर का पहला चरण बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सितंबर में पूरा हुआ था। दूसरे चरण में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

विज्ञापन

चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में छपाई और ट्रेनिंग के लिए 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित किया गया, इसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक गणना चरण आयोजित किया गया। मसौदा मतदाता सूची 9 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद 9 दिसंबर से 8 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन के लिए) 9 दिसंबर से 31 जनवरी, 2026 के बीच होगा, जिसके बाद 7 फरवरी, 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: SIR का साइड इफेक्ट! टीचर बने BLO, मिड-डे मील वाली ले रही क्लास, हैरान कर देगा UP-MP-बंगाल के स्कूलों का हाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola