Shamli Crime News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक लुटेरा बैंक से 40 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। बदमाश हथियारबंद बताया जा रहा है। वारदात शहर के व्यस्ततम इलाके मोहल्ला धीमानपुरा में हुई। यहां के एक्सिस बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश ने अनोखे ढंग से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दो तमंचे शाखा प्रबंधक और कैशियर को दिखाए। इसके बाद 40 लाख रुपये लूटे और बैंक के बाहर खड़ी अपनी बाइक पर लेकर फरार हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र में पड़ते एक्सिस बैंक में दोपहर करीब 2 बजे आरोपी घुसा। वह सीधा शाखा प्रबंधक नवीन जैन के कक्ष में गया। वहां करीब आधे घंटे तक रहा। उसने शाखा प्रबंधन को अपना सुसाइड नोट दिखाया। आरोपी ने कहा कि उसको 40 लाख रुपये का कर्ज चुकाना है। अगर कर्ज नहीं चुकाया तो बर्बाद हो जाएगा। उसने शाखा प्रबंधक को धमकाया। आरोपी ने कहा कि 40 लाख रुपये नहीं दिए तो उसे मार देगा या खुद मर जाएगा।
इसके बाद शाखा प्रबंधक ने कैशियर रोहित से 40 लाख रुपये लाने को कहा। बदमाश ने 40 लाख रुपये बैग में डालकर शाखा प्रबंधक और कैशियर पर दो तमंचे ताने दिए। जिसके बाद हाथ उठाकर गेट तक चलने को कहा। दोनों हाथ उठाकर गेट तक आए। इसके बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गया।
पुलिस ने मौके पर जुटाए सबूत
सूचना मिलते ही एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाली व आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी सभी सबूत जुटाए। UP पुलिस का कहना है कि मामले में सभी एंगल पर जांच हो रही है। बताया जा रहा है कि शाखा प्रबंधक के ऊपर आरोपी ने तमंचा सटा दिया। गार्ड बोबी ने बताया कि उसने बदमाश के ऊपर बंदूक तानी थी। लेकिन शाखा प्रबंधक ने गोली चलाने से मना किया था।
यह भी पढ़ें:हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का शव बरामद! शरीर पर नहीं मिले चोटों के निशान, जानें फिर कैसे हुई मौत?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
6 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
7 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
11 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines