UP Shahjahanpur Truck Hits Volvo Bus: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में खड़ी वॉल्वो बस के ऊपर गिट्टियों से भरा ट्रक पलटने से भीषण हादसा हुआ है, जिसमें 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 से ज्यादा श्रद्धालुओं घायल हुए हैं। बस में करीब 70 लोग सवार थे और सीतापुर से उत्तराखंड पूर्णागिरी जा रहे थे, लेकिन थाना खुटार क्षेत्र के तहत आने वाले गोला बाईपास रोड पर बने एक ढाबे के बाहर हादसे का शिकार हो गई।
बस ने डिनर के लिए ढाबे पर स्टॉपेज पर लिया था। इस दौरान एक ट्रक आया और साइड लगने से बैलेंस बिगड़ा और ट्रक बस के ऊपर पलट गया, जिससे बस में बैठे श्रद्धालु दब गए। अन्य श्रद्धालुओं ने लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया और घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त करके केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें:लाश के 80 टुकड़े किए, 5 हजार रुपये मिले; कसाई ने बताया कहां ठिकाने लगाया सांसद का शव?
बस काटकर निकाले गए शव
शाहजहांपुर DM उमेश प्रताप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक टक्कर मारने के बाद बस के ऊपर ही पलट गया था, जिस कारण बस में बैठे श्रद्धालु दब गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं, क्योंकि पुरुष खाना लेने या फ्रेश होने के लिए बाहर निकले हुए थे। हादसागस्त श्रद्धालु सीतापुर के सिधौली के निवासी हैं। करीब 3 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला। क्योंकि ट्रक में गिट्टियां भरी थीं तो उसे सीधा नहीं किया जा सका।
बस काटकर मृतकों के शव निकाले गए। हादसे की जानकारी मिलते ही SP अशोक कुमार मीणा भी मौके पर आए। हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। हालांकि अभी यह पता नहीं चला पाया कि हादसे की असली वजह क्या है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। टक्कर लगते ही ट्रक का ड्राइवर उतरकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक के कागजात चेक करके आरोपी ड्राइवर को ट्रेस करेगी और गिरफ्त में लेगी।
यह भी पढ़ें:5 महीने में 7 रेप, ‘लड़की’ बनकर लड़कियों को ही फुसलाता था, फिर करता घिनौना काम
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines