UP School Open Update: अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 तो धरती पर योगी सरकार की इतिहास रचने की तैयारी

Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ। (File Photo)

विज्ञापन

UP School Open Update: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग बुधवार की शाम को चंद्रमा की सतह पर होने जा रही है, इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष में इतिहास रच देगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ धरती पर एक अलग ही रचने जा रहे हैं। दरअसल, यूपी में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय सभी सरकारी स्कूल शाम को खुले रहेंगे। ऐसा यूपी के स्कूलों के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है।

बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने जारी किया आदेश

दरअसल, योगी सरकार ने एक अहम  आदेश जारी किया है। इसके तहत 23 अगस्त (बुधवार) को शाम 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक यानी एक घंटे तक सरकारी स्कूलों खोलने के लिए कहा गया है। इसके बाद यूपी के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने आदेश जारी इसे 100 प्रतिशत लागू करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

5 बजे से ही शुरू हो जाएगा लाइव प्रसारण

गौरतलब है कि 23 अगस्त की शाम को 5 बजकर 20 मिनट पर इसरो को महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में सामूहिक रूप से इसका लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाने का निर्णय लिया है।

यहां पर बता दें कि सोमवार को स्पेस एजेंसी इसरो ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा था- ‘स्वागत है दोस्त! चंद्रयान-2 आर्बिटर ने चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया। दोनों के बीच संचार स्थापित हो गया है। एमओक्स (मिशन ऑपरेशंस कॉम्पलेक्स) के पास अब लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए सही रास्ता हैं।’
गौरतलब है कि चंद्रयान-3 को इसरो ने 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था। इसके बाद लगातार सफलता के साथ क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है और बुधवार को अंतिम चरण में यह चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। दरअसल, बुधवार को चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसके साथ वह ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा। चांद पर यान उतारने में अब तक चीन, अमेरिका और रूस ही शामिल हैं, इसके साथ भारत चौथा देश बन जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ