UP School Expelled Class 2 Student Due To He Not Speak Fluently English: ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक स्कूल से क्लास-2 के बच्चे को इसलिए निकाल दिया गया, क्योंकि छात्र फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल पा रहा था। घटना ग्रेटर नोएडा के मिशनरी स्कूल की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि बच्चे ने लिखित परीक्षा पास की थी, जिसके बाद उसे स्कूल में एडमिशन दिया गया था, लेकिन अंग्रेजी न बोले जाने के कारण उसे स्कूल मैनेजमेंट ने बाहर निकाल दिया।
बच्चे की मां के मुताबिक, वे पेशे से टीचर हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 इलाके में एक मिशनरी स्कूल में 7 साल के बच्चे का दाखिला कराया। उन्होंने बताया कि एडमिशन फीस वगैरह लेकर करीब 50 हजार रुपये से ज्यादा खर्च किया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने एंट्रेंस एग्जाम क्लियर कर लिया था।
बच्चे की मां का आरोप- स्कूल से कॉल आया
बच्चे की मां के मुताबिक, एक दिन स्कूल से कॉल आया और बताया गया कि आपके बेटे को अंग्रेजी समझ नहीं आती, न ही आपका बेटा अंग्रेजी बोल पाता है। स्कूल ने आरोप लगाया कि आपके बच्चे को अंग्रेजी में जो होमवर्क दिया जाता है, उसे भी वो पूरा नहीं कर पाता है। स्कूल में हिंदी कम बोली जाती है, लेकिन आपका बेटा अधिकतर हिंदी ही बोलता पाया गया।
बच्चे की मां का दावा है कि उन्हें कई बार स्कूल बुलाकर इस बारे में शिकायत की गई। आखिरकार, बच्चे को स्कूल प्रबंधन ने बाहर कर दिया, जिसके बाद अब वे बेटे के लिए दूसरा स्कूल सर्च कर रहे हैं। उनका कहना है कि अपने बच्चे की शिक्षा को प्राथमिकता देंगे।
महिला ने बताया कि उनके पति निजी कंपनी में काम करते हैं। जब मेरी जॉब कासना के एक इंटर कॉलेज में लगी तो हम यहां शिफ्ट हो गए और अपने बच्चे का दाखिला अच्छे स्कूल में कराने की सोची थी। इसके बाद उन्होंने अपने 7 साल के बेटे का अल्फा-2 के मिशनरी स्कूल में एडमिशन कराया था। फिलहाल, स्कूल की ओर से फीस वापस करने की बात कही गई है।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
6 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
10 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
16 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
16 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
19 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
19 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines