UP School Closed News: उत्तर प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी और लगातार चल रही लू को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी और उच्च प्राथमिक स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी है, ताकि बच्चों की सेहत बनी रहे. नए आदेश के अनुसार अब स्कूल 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे. पहले विद्यालय 16 जून से खुलने वाले थे, लेकिन मौसम परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है. अब विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाएं 25 जून 2026 से शुरू होंगी.
यह भी पढ़ें: अब इन लोगों को नहीं मिलेगा एक भी LPG गैस सिलिंडर, सख्ती के साथ जारी हुआ ये आदेश
छुट्टी की दौरान देखी जाएंगी तैयारी
हालांकि विद्यार्थियों की छुट्टियां जारी रहेंगी, लेकिन विद्यालयों में जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारी को 22, 23 और 24 जून को स्कूल पहुंचना होगा. इस दौरान स्कूलों में साफ-सफाई, समय-सारिणी तैयार करना, मिड डे मील की व्यवस्था, पाठ्य-पुस्तकों का वितरण और अन्य प्रशासनिक कार्य पूरे किए जाएंगे. इसके अलावा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. योग दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा सकती है ताकि बच्चों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक बनाया जा सके.
गर्मी के कारण हर साल आती थी परेशानी
अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूल खुलने के बाद भी प्रशासन को उन्हें बंद करना पड़ता था. कई बार जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग आदेश जारी करता था, जिससे भ्रम की स्थिति बन जाती थी. इसी समस्या को देखते हुए इस बार पहले से ही अवकाश अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है, ताकि किसी तरह का भ्रम न फैले साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि पूरे शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को निर्धारित 220 शिक्षण दिवसों की पढ़ाई उपलब्ध कराई जाए.
किताबों की उपलब्धता और छात्रों के स्वागत पर भी जोर
शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विद्यार्थी तक समय पर पाठ्य-पुस्तकें पहुंचाई जाएं और किसी भी जर्जर भवन में पढ़ाई न कराई जाए. जानकारी के अनुसार अभी कई स्कूलों में सभी किताबें नहीं पहुंच सकी हैं, जबकि बड़ी संख्या में शिक्षक जनगणना सहित अन्य सरकारी कार्यों में भी लगे हुए हैं. स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण स्वागत करने, उनकी उपस्थिति बढ़ाने और अभिभावकों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Muharram School Holiday 2026: भारत में कब है मुहर्रम? जानिए 25 या 26 जून कब रहेगी
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines