UP Sambhal Violence : यूपी के संभल में हुई हिंसा की आड़ में देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। अशांति फैलाने के लिए बड़ी आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है। टेरर गतिविधियां एक्टिव हो सकती हैं। इसे लेकर पुलिस को सतर्क कर दिया गया और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजरें रखी जा रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के मुताबिक, खुफिया सूचना मिली कि संभल हिंसा की आड़ में बड़ी आतंकी साजिश की आशंका है। टेरर गतिविधियों से निपटने के लिए संभल पुलिस तैयारी में जुट गई और अधिकारियों की मीटिंग हुई। इस बैठक में जिले की पुलिस को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया। अफसरों ने पुलिस कर्मियों को अपने पूरे सेफ्टी इक्विपमेंट के साथ सड़कों पर गश्त करने का आदेश दिया है।
बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर खास नजर
संभल बॉर्डर पर खास सतर्कता रहेगा और आसपास के जिलों में भी पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस की भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस अड्डों और आसपास रेलवे स्टेशन पर खास नजर रहेगी। जिले के बाहर से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग होगी और हर जगह पर पूरी रात पुलिस की गश्त चलेगी। साथ ही बाहरी लोगों पर पैनी निगाहें रखी जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा सकता है, ताकि देश का माहौल खराब हो।
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस मुस्तैद
आपको बता दें कि संभल हिंसा के बाद कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट है। पुलिस शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अपने अपने जोन में सभी वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में तैनात रहेंगे और पैदल मार्च करेंगे। अराजक तत्वों पर खुफिया विभाग के साथ पुलिस भी नजर रखेगी। अपर पुलिस आयुक्त अपराध और कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने इसकी जानकारी दी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines