UP Sambhal Temple : उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले दिनों जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था और उन्होंने तोड़फोड़-आगजनी की थी। इसे लेकर पुलिस काफी सख्त है। इस बीच एक दूसरे मंदिर के बारे में पता चला, जो पिछले 46 सालों से अतिक्रमण के नीचे दबा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में इस मंदिर को खोला गया। मंदिर के पास स्थित एक कुएं की खुदाई की गई, जिसमें 3 खंडित मूर्तियां मिलीं। आइए जानते हैं कि खुदाई में क्या-क्या मिला?
जानें खुदाई में क्या-क्या मिला?
संभल के खग्गू सराय इलाके में मंदिर खुलने के तीसरे दिन एक कुएं में खंडित मूर्तियां मिलीं। इसे लेकर डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि उन्होंने सर्वे के लिए एएसआई को पत्र लिखा है। मंदिर के पास एक ‘कूप’ यानी कुआं मिला है, जिसे 400-500 साल पुराना बताया जा रहा है। इस कुएं की रविवार को करीब 10-12 फीट खुदाई की गई थी। सोमवार को 5-6 फीट और खुदाई करने पर माता पार्वती की एक खंडित मूर्ति मिली। उसके बाद दो और मूर्तियां मिलीं।
यह भी पढ़ें : संभल में मिले 46 साल पुराने मंदिर क्यों पहुंचे DM-SP, पुजारी से क्या पूछे सवाल? सामने आया Video
जल निकायों को फिर से करेंगे जीवित : डीएम
उन्होंने आगे कहा कि यहां बहुत सारे कुएं हैं, जो अज्ञानता या अतिक्रमण के कारण दब गए हैं। वे सभी जल निकायों को पुनर्जीवित करेंगे। उनकी हमारी टीम पिछले 2 हफ्तों से खुदाई कर रही है और एक-एक करके चीजें बरामद हो रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई प्राचीन धरोहर मिले तो प्रशासन को सूचित करें। वे भविष्य के लिए सब कुछ संरक्षित करेंगे।
यह भी पढ़ें : संभल में 46 साल बाद खुला मंदिर, सामने आया Latest Video, जानें अंदर क्या-क्या मिला?
स्वास्तिक लिखी ईंटें भी मिलीं
कुएं की खुदाई में खंडित मूर्तियां और स्वास्तिक लिखी ईंटें मिली हैं। बताया जा रहा है कि ये मूर्तियां मां पार्वती, श्रीगणेश और कार्तिकेय या लक्ष्मी जी की हैं। आपको बता दें कि सांप्रदायिक दंगों की वजह से यह मंदिर 1978 में बंद हो गया था। इस 46 सालों में मंदिर को अतिक्रमण से ढक दिया गया था। बिजली चोरी और अतिक्रमण रोकने के लिए पहुंची प्रशासन टीम की नजर इस मंदिर पर पड़ी और फिर इस मंदिर को खोला गया।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
4 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
5 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
7 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
8 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
8 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
8 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
10 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
11 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
14 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines