हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मोदी सरकार को UP के साधु संतों का लेटर, रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन सार्वजनिक छुट्टी की मांग

UP saints Demand Declare Public Holiday on Ram Temple Consecration: उत्तर प्रदेश के सभी संत चाहते हैं कि देश में 22 जनवरी, 2024 को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की जाए।

विज्ञापन

मानस

UP Saints Demand Declare Public Holiday on Ram Temple Consecration: अयोध्या में 22 जनवरी, 2024 को भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव है, जिसके लिए प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बीच अयोध्या से लेकर काशी तक के तमाम साधु संतों ने केंद्र सरकार से पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सरकार से श्रीराम लाल की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

 

पत्र लिख कर सार्वजनिक अवकाश की मांग 

भारत सरकार को दिए गए पत्र में काशी के संतों ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखने का हक पूरे देश की जनता को है। अगर वह काम करते रहे तो प्राण प्रतिष्ठा नहीं देख पाएंगे। इसलिए सभी संत चाहते हैं कि देश में 22 जनवरी, 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, ताकि लोग आराम से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देख पाएं।

विज्ञापन

 

देश के हर व्यक्ति को देखना चाहिए यह अद्भूत नजारा

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती का कहना है कि उनके पूर्वजों द्वारा 500 सालों से चल रहा संघर्ष 22 जनवरी को समाप्त होने वाला है। अयोध्या में मंदिर के अंदर भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह खुश है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अद्भूत नजारे को देश का हर व्यक्ति को अपने परिवार के साथ टीवी स्क्रीन पर देखना चाहिए। इसलिए हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार की तरफ से 22 जनवरी, 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola