---विज्ञापन---

नाबालिग भांजी के प्यार में पागल था मामा, नवंबर में थी शादी; बात न बनती देख दोनों ने उठाया ये खौफनाक कदम

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन पुलिस को लड़की के परिजनों ने हैरान करने वाली बात बताई है। इस मामले के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले हैं। बुधवार सुबह लोगों ने नानौता थाना इलाके के गांव खुड़ाना के श्मशान घाट में एक युवक और नाबालिग लड़की के शव लटके देखे। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। युवक दूर के रिश्ते में लड़की का मामा लगता था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या की है। लेकिन परिजनों ने पुलिस को चौंकाने वाली बात बताई है। परिजनों का कहना है कि युवक ने किशोरी की हत्या की है। जिसके बाद फंदा लगाकर जान दी है।

पास में खड़ी मिली बाइक

बता दें कि गांव के बाहरी इलाके में ये श्मशान घाट पड़ता है। कुछ ग्रामीण यहां से लगते रास्ते से जा रहे थे। लोगों ने देखा कि एक नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे युवक और किशोरी के शव लटके हैं। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। युवक की पहचान खुड़ाना गांव के 22 वर्षीय सचिन सैनी के तौर पर हुई है। वहीं, लड़की 17 साल की थी। जो बड़गांव इलाके के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। युवक ट्रैक्टर से खेत जोतने का काम करता था। पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक भी मिली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘रशियन लड़की मिलेगी, कमरा नंबर 105 में आओ’…होटल बुलाया फिर अफसर का अश्लील वीडियो बनाया

युवक की जेब से पुलिस को 3 मोबाइल फोन, दो ईयर लीड और कुछ रुपये मिले हैं। बताया जा रहा है कि सचिन किशोरी का दूर के रिश्ते में मामा लगता था। उसका किशोरी के घर आना-जाना था। लेकिन दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। परिजनों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले सचिन का देवबंद इलाके की रहने वाली एक लड़की से रिश्ता भी तय हो गया था। नवंबर में ही उसकी शादी होनी थी। लेकिन दोनों एक-दूसरे से जुदा नहीं होना चाहते थे।

---विज्ञापन---

शाम से ही लापता थे दोनों

जिसके बाद सचिन अपनी प्रेमिका को लेकर मंगलवार शाम को लापता हो गया था। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को मामले की शिकायत नहीं दी गई है। UP पुलिस के अनुसार पहली नजर में मामला सुसाइड का है। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बनती देख मौत को गले लगा लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। कुछ संदिग्ध मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:आसमान से धरती पर आ रही आफत! आज रात तेजी से टकरा सकता है ये Asteroid; जानें NASA ने क्या कहा?

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2024 07:47 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola