रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज ने दिया बहनों को बड़ा तोहफा, 3 दिन बसों में मुफ्त सफर का ऐलान

रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. 27 से 29 अगस्त तक बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 250 अतिरिक्त बस फेरे भी बढ़ाए जाएंगे.

UP BUS

रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बहनों को तीन दिन तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है. इसके तहत महिलाएं 27 से 29 अगस्त तक बिना किराया दिए बसों में सफर कर सकेंगी. इस दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाने और बसों के फेरे बढ़ाने की भी तैयारी की है.

विज्ञापन

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा. ऐसे में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर राखी बांधने के लिए जाएंगी. रोडवेज की योजना के मुताबिक, 27 अगस्त को बहनें अपने घर से भाई के पास जाने के लिए मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भी यह सुविधा जारी रहेगी. इसके बाद 29 अगस्त को महिलाएं वापस अपने गंतव्य तक निशुल्क सफर कर सकेंगी. यात्रा के लिए महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

कर्मचारियों की छुट्टियां हुईं रद्द

त्योहार के दौरान बस अड्डों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर और कंडक्टरों को करीब छह दिनों तक छुट्टी नहीं दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा बसों का संचालन किया जा सके और यात्रियों को परेशानी न हो.

विज्ञापन

250 अतिरिक्त बसों के बराबर बढ़ेंगे फेरे

महिला यात्रियों की संख्या को देखते हुए कौशांबी डिपो से जुड़े रूटों पर करीब 250 अतिरिक्त बसों के बराबर फेरे बढ़ाए जाएंगे. यह अतिरिक्त संचालन 26 से 31 अगस्त तक चलेगा. लखनऊ के लिए 30, बरेली के लिए 40, हल्द्वानी के लिए 10, बदायूं के लिए 70, मैनपुरी के लिए 44, कानपुर के लिए 16 और एटा-अलीगढ़ रूट पर 40 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे.

कौशांबी डिपो से सामान्य दिनों में भी मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ और आस-पास के शहरों के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं सफर करती हैं. रक्षाबंधन से एक दिन पहले और त्योहार के दिन सुबह से ही बस अड्डों पर भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं.

विज्ञापन

यूपी रोडवेज की ओर से महिलाओं को रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सुविधा पिछले कई सालों से दी जाती रही है. इस बार भी इसका मकसद बहनों को त्योहार के दौरान घर आने-जाने में सहूलियत देना और अतिरिक्त भीड़ के बीच सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ