यूपी रेरा में फैला करप्शन, सरकारी कर्मचारी से रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार

Greater Noida News: एंटी करप्शन टीम ने थाना बीटा 2 क्षेत्र में यूपी रेरा के दफ्तर से एक अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने बताया कि इस मामले की सेटलमेंट के लिए यूपी रेरा के दफ्तर में तैनात एक अकाउंटेंट ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

up rera accountant arrested

up rera accountant arrested

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा स्थित यूपी रेरा के दफ्तर में करप्शन फैला हुआ है। यह बात शनिवार को सच साबित हुई। दरअसल, एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को यूपी रेरा दफ्तर में तैनात अकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। इस दौरान आरोपी अकाउंटेंट ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अकाउंटेंट ने एक मामले में सरकारी कर्मचारी (बायर्स) से रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित बायर्स ने इसकी शिकायत मेरठ स्थित एंटी करप्शन के अधिकारियों से की। इसके बाद शनिवार को टीम ग्रेटर नोएडा पहुंची और आरोपी अकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

सेटलमेंट के लिए मांगे थे 50 हजार रुपये

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा 2 क्षेत्र में यूपी रेरा के दफ्तर से एक अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एक बायर्स कुलदीप कुमार सरकारी कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि उन्हें 2018 में एक बिल्डर सोसाइटी में फ्लैट का पजेशन मिलना था लेकिन 2025 हो जाने के बावजूद फ्लैट का पजेशन नहीं मिला है। इस मामले में यूपी रेरा में केस चल रहा था। पीड़ित ने बताया कि इस मामले की सेटलमेंट के लिए यूपी रेरा के दफ्तर में तैनात एक अकाउंटेंट ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।


एडवांस देने थे 5 हजार रुपये

बताया जा रहा है कि 5 हजार रुपये उन्हें एडवांस में देने थे। इसकी जानकारी उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने अकाउंटेंट को 5 हजार रुपये दिए तो एंटी करप्शन ब्यूरो ने अकाउंटेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

रिश्वत कांड से बायर्स परेशान

पीड़ित ने बताया कि यूपी रेरा ना तो उन्हें अपने फ्लैट का पोजीशन दिला पा रहा है और ना ही उनकी डिले पेनल्टी दिला पा रहा है। यूपी रेरा में रिश्वत कांड का खुलासा होने के बाद होम बायर्स परेशान और नाराज हैं। बायर्स का कहना है कि यूपी रेरा को उनके समाधान के लिए बनाया गया था, लेकिन यहां तैनात कर्मचारी उनका शोषण करने लगे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ