UP RERA: उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) ने प्रदेश में चल रहे 350 प्रोजेक्ट की एक लिस्ट जारी की है। जिसमें निवेश को लेकर खरीदारों को सचेत किया है। इस सिल्ट में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 76 प्रोजेक्ट शामिल है। यूपी रेरा ने इन प्रोजेक्ट की सूची तैयार कर एबेयंस (आस्थगन) प्रोजेक्ट में डाल दिया गया है। इस प्रोजेक्ट की लिस्ट वेबसाइट पर पर देखी जा सकती है।
350 प्रोजेक्ट में निवेश करने से बचें
यूपी रेरा में इस वक्त 3801 प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड हैं। इन प्रोजेक्ट्स को जो बिल्डर चला रहा होता है उसको समय-समय पर प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देनी होती है, जिससे खरीदारों को प्रोजेक्ट की सही जानकारी मिल सके। लेकिन बड़ी संख्या में बिल्डर प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं। जिसके बाद रेरा ने एक्शन लेते हुए करीब 350 प्रोजेक्ट्स की एक लिस्ट तैयार की है।
ये भी पढ़ें: कानपुर से भोपाल 7 घंटे में, KBEC से आधा हो जाएगा सफर; जानें कब तक होगा पूरा?
डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए दिया समय
इस प्रोजेक्ट के तहत अभी भी काफी जगह पर प्रोपर्टी बेची जा रही है। अगर प्रोजेक्ट्स के डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं किए गए तो इसका रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है। रेरा ने बिल्डरों को भी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने का मौका दिया गया है। जिसमें से करीब 50 बिल्डरों ने अभी तक डॉक्यूमेंट्स जमा किए हैं।
ज्यादातर प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन साल 2017 के आसपास हुआ है। इनकी जमीन और नक्शा के बारे में यूपी रेरा के पास जानकारी नहीं है। जिनमें करीब 50 हजार से ज्यादा खरीदार निवेश भी कर चुके हैं। इसीलिए आगे निवेश करने से पहले रेरा ने लोगों को लिस्ट देखने की सलाह दी है।
लिस्ट में शामिल कुछ प्रोजेक्ट ये हैं
रेरा को जिन प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं है उसमें 73 एवेन्यू, आस्था उदय, एम्स गोल्फ एवेन्यू फेज-2 व 3, अनमोल रेजीडेंसी, ब्लेसिंग, सेंट्रेड बिजनेस पार्क फेज-2, क्रॉस रोड, दिल्ली एन टावर बी, एफएस, होटल रेसी 1,2,3 एंड रिटेल, ड्रीम होम्स 2, अर्थ सफायर कोर्ट, अर्थ टेकवन, अर्थ टाउनी, फेयरवे जोन-2 और जोन-4 व जोन-5 का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: Best Highways In India: ये हैं देश के 7 सबसे खूबसूरत हाईवे, ‘सड़कों पर ही नजर आ जाएगी जन्नत’
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
18 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
22 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines