UP RERA NEWS: उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राज्य के रियल एस्टेट सेक्टर को नई मंजूरी दी है. 186वीं बैठक में यूपी रेरा ने कुल 6 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है, जिनमें लगभग 176.28 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है. इस बैठक की अध्यक्षता रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की. प्रस्तावित प्रोजेक्ट में कुल 501 ईकाई का निर्माण होगा.
छह शहरों में होगी परियोजनाओं की शुरुआत
मंजूर की गई ये परियोजनाएं अयोध्या, नोएडा, झांसी, मुरादाबाद, लखनऊ और प्रयागराज जैसे शहरों में स्थित होंगी. ये क्षेत्र अब उभरते रियल एस्टेट हब के रूप में सामने आ रहे हैं. 185वीं बोर्ड बैठक में भी करोड़ों के निवेश को हरी झंडी मिली थी.
आवास और रोजगार दोनों मिलेगा
जो परियोजना मंजूर की गई है उसमें मध्यम वर्ग के लोगों को अपना आशियाना मिल सकेगा. निर्माण क्षेत्र के सहायक उद्योग जैसे सीमेंट, स्टील, पेंट, टाइल्स, इलेक्ट्रिकल्स, फर्नीचर और वित्तीय सेवाओं में रोजगार भी मिलेगा.
निवेशकों और खरीदारों का बढ़ता भरोसा
रेरा की पारदर्शी प्रक्रिया और कड़े दिशा-निर्देशों के चलते राज्य में रियल एस्टेट निवेशकों और घर खरीदारों के बीच विश्वास होना जरूरी है. बीते सालों में सैकड़ों प्रोजेक्ट ऐसे है जो कि अधूरे पड़े रहे इस वजह से खरीदार का विश्वास वापस हासिल करना बिल्डर के लिए चुनौती भरा है.
क्या बोले रेरा अध्यक्ष ?
इस अवसर पर यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि रेरा की पारदर्शी और सख्त अनुमोदन प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि हर परियोजना निर्धारित मानकों का पालन करें. 6 नई परियोजनाओं को दी गई मंजूरी यह संकेत है कि उत्तर प्रदेश का रियल एस्टेट क्षेत्र स्थिरता और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. 176 करोड़ से अधिक के निवेश से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आवासीय और कमर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास पराग करेगा करोड़ों का निवेश, कैबिनेट में मिली मंजूरी
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines