Greater Noida News: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलती दिख रही है. उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने हाल ही में प्रदेश के 6 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को पंजीकरण की मंजूरी प्रदान की है. इन परियोजनाओं के तहत लगभग 176.28 करोड़ रुपये की लागत से 501 आवासीय और कमर्शियल इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है. इन स्वीकृत परियोजनाओं में नोएडा, मुरादाबाद, अयोध्या, झांसी और प्रयागराज जैसे शहर शामिल हैं. खास बात यह है कि एनसीआर क्षेत्र के साथ-साथ अब राज्य के धार्मिक और विकासशील शहरों में भी रियल एस्टेट निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने लगी है.
186वीं बैठक में लिया गया निर्णय
यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि यह निर्णय प्राधिकरण की 186वीं बैठक में लिया गया. उन्होंने कहा इन परियोजनाओं की शुरुआत से रियल एस्टेट क्षेत्र को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही सीमेंट, स्टील, पेंट, फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल्स, टाइल्स और वित्तीय सेवाओं जैसे सहायक उद्योगों में भी रोजगार और व्यावसायिक अवसर मिलेंगे.
15 दिनों में मिली स्वीकृति
गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में यूपी रेरा ने कुल 35 परियोजनाओं को पंजीकरण की स्वीकृति दी है. इनसे राज्य में लगभग 14,372 फ्लैट और दुकानों का निर्माण होगा, जिनमें से 6000 से अधिक इकाइयां सिर्फ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बनेंगी. यूपी रेरा की सख्त निगरानी व्यवस्था ने खरीदरों में उम्मीद जगाई है.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में स्ट्रीट डाॅग के लिए 1200 फीडिंग प्वाइंट बनाने का काम शुरू, जानें कौन से सेक्टर चुने गए
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines