हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बड़ा फैसला, 3 रेलवे स्टेशन अब नए नामों से जाने जाएंगे, लिस्ट में इनके नाम

विज्ञापन

Indian Railway: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के तीन रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए है। इससे पहले भी योगी सरकार में शहरों और रेलवे स्टेशन का नाम बदल चुके है। अब उत्‍तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रतापगढ़, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। अंतू ,अब मां चंद्रिका देवी धाम अंतू होगा। वहीं, बिशनाथगंज अब शनिदेव धाम बिशनाथगंज से जाना जाएगा।

इन तीनों रेलवे स्‍टेशनों के नाम धार्मिक स्थानो के नाम पर रखे गए हैं। ये सभी इलाके प्रतापगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्‍थल हैं। इससे पहले भी योगी सरकार में कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं। जल्‍द ही और रेलवे स्‍टेशनों के नाम भी बदले जायेंगे।।

इन तीनों स्टेशनों से पहले भी रेलवे स्टेशन के नाम बदले गये है। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया गया था। फैजाबाद रेलवे स्‍टेशन का नाम बदलकर अयोध्‍या कैंट कर दिया गया है। इलाहाबाद, मुगलसराय स्टेशन का नाम भी बदला जा चुका है। इसे लेकर सरकार की ओर से सूचना जारी की गई थी।

विज्ञापन

योगी सरकार ने 2018 में इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। इस शहर का नाम बदलने के साथ ही कुछ रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले गए थे। योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनने के बाद सबसे पहले मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला था।
मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन कर दिया गया था। कानपुर के पनकी स्टेशन का नाम पनकी धाम कर दिया था। साथ ही मुगलसराय तहसील को पंडित दीन दयाल उपाध्याय तहसील कर दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola