Mother Committed Suicide With Childrens: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले का पता तब चला, जब आज सुबह घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने आवाज लगाई तो कोई हलचल नहीं हई।
पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख चौंक गए। पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मृतका का पति शराबी है और वह अकसर उससे मारपीट करता है। घर में आर्थिक तंग भी थी। इसलिए हो सकता है कि महिला ने मारपीट और आर्थिक तंगी से तंग आकर मौत को गले लगाया है। पुलिस ने सुसाइड का केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:जयपुर हादसे के डराने वाले वीडियो; 16 लोगों की मौत, 40 गाड़ियां राख, देखें कितना भयानक था मंजर?
मारपीट-आर्थिक तंगी के कारण किया सुसाइड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना कोतवाली देहात के भदोही गांव की है। मरने वालों में डेढ़-डेढ़ साल की 2 बेटियां और एक बेटा शामिल है। मृतका की पहचान 30 साल की दुर्गेश्वरी के रूप में हुई। मरने वाले बच्चों के नाम लक्ष्मी, उजाला और रौनक था। दुर्गेश्वरी के पति का नाम संदीप उर्फ राजतेजा पुत्र रामबरन है, जिससे तंग आकर ही उसने बच्चों के साथ इतना बड़ा कदम उठाया।
सुसाइड की खबर मिलते ही ASP पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह, CO सिटी शिव नारायण बैश समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एक साथ 4 लोगों की मौत होने से गांव में भी कोहराम मच गया। पूरा गांव मौके पर जुटा। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने बताा कि साड़ी के एक फंदे से दुर्गेश्ववी और रौनक लटका था। दूसरे फंदे से दोनों बेटियां उजाला और लक्ष्मी लटकी मिलीं।
यह भी पढ़ें:मंदिर में गिरा Iphone तो पंडित का जवाब सुन युवक दंग, बोले- अब ये भगवान का हो गया
पुलिस ने मीडिया के जानकारी दी कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने ही चारों शव फंदे से उतारे। पड़ोसियों ने बताया है कि घर में क्लेश, मारपीट रहती थी और आर्थिक तंगी थी, इससे महिला परेशान रहती थी।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
8 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
8 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
10 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
11 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
11 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines