गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्टः यूपी के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि निकाय चुनाव करीब है वे अलग-अलग मंडल मुख्यालयों और जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से जी-जान से चुनाव के लिए जुट जाने के लिए आह्वान करने के लिए निकले हैं।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर से इसकी शुरुआत की है वे अलग-अलग जिलों में जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे चुनाव के लिए जुट जाएं। भाजपा के साथ महापौर और अन्य पदों पर टिकट को लेकर वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के साथ चुनाव लड़ेंगे। निकाय का सेमीफाइनल और 2024 के फाइनल में भी विजय पताका लहराएंगे।
संजय निषाद बोले- हम भाजपा के साथ हैं
गोरखपुर के एनेक्सी भवन सभागार में सोमवार को यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निकाय का चुनाव है, इसमें आरक्षण की व्यवस्था हुई है। भाजपा से बात करके अपने कार्यकर्ताओं को लड़ाएंगे। जहां से भाजपा के प्रत्याशी और जहां से उनके प्रत्याशी जीत सुनिश्चित कर सकते हैं, इस पर वार्ता होगी।
महापौर के साथ नगर पंचायत और पार्षद की सीटों पर भी मंथन कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हम भाजपा के साथ हैं, कमल ही भोजन भरी थाली है, भोजन भरी थाली ही कमल है। सारी सीटों पर मंथन के बाद इस पर वार्ता करेंगे।
भाजपा के साथ लोगों का प्यार बढ़ा है
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव लड़ने नहीं जीतने के लिए बने हैं, जहां जीतने वाले कार्यकर्ता हैं, वहां पर चुनाव लड़ाएंगे। गोरखपुर और यूपी को छोडि़ए, वे लोग पूरे देश में परचम लहराएंगे। बगैर भेदभाव के उनकी सरकार कार्य कर रही है, वे गोरखपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सरकार परचम लहरा रही है, बिजली, नगरों को सुंदरीकरण के साथ अनेक कार्य किया है।
और पढ़िए – मैनपुरी, रामपुर उपचुनाव के नतीजों पर मायावती ने दिया बड़ा बयान, कहा- दोनों की मिलीभगत तो नहीं?
भाजपा के साथ लोगों का प्यार बढ़ा है, निश्चित रूप से भाजपा और निषाद पार्टी की सेना जहां पर उतर जाती हैं, वहां पर जीत सुनिश्चित रहती है। ये ऐसी सेना हो गई है कि गांव जनता के बीच में विश्वास बढ़ा है निकाय के सेमीफाइनल और 2024 के फाइनल दोनों में जीत दर्ज करेंगे।
निषादराज पर पहली बार हुआ कार्यक्रम
संजय निषाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बधाई देने के लिए बुलाया हैं, 13 जनवरी को ऐतिहासिक रैली किए थे। उसी तरह से कभी त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और निषादराज गले मिले थे। निषादराज के किले पर एक बड़ी मूर्ति लग रही है, प्रयागराज में पहली बार सरकार के द्वारा कार्यक्रम हुआ है निषादराज के किले पर पर्यटन विभाग की ओर से 20 करोड़ रुपए का आडिटोरियम दिया है।
जिससे निषादराज के किले पर राज को याद किया जा सकता है, सरकार को बधाई देने के साथ याद करना था, उन्हीं की वजह से निषाद पार्टी का परचम लहराया। इनके साथ सरकार को भी बधाई देना था।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
14 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines